फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Rath yatra decorated with welcoming gates and colorful lights

स्वागती गेटों तथा रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया रथयात्रा मार्ग

Fri, 01 Jul 2022 09:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Rath yatra decorated with welcoming gates and colorful lights
लुधियाना। महानगर शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा। मौका था भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का। प्रत्येक वर्ष निकाली जगन्नाथ रथ यात्रा इस बार भी जगरांव पुल से श्री दुर्गा माता मंदिर से इस्कॉन एवं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव कमेटी की ओर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा को लेकर कमेटी की तरफ से पिछले एक माह से अधिक समय से तैयारियां चल रही थीं। रथयात्रा मार्ग व चौक को स्वागती गेट तथा सुंदर लाइटों से सजाया गया था।
विज्ञापन

जगरांव पुल नजदीक श्री दुर्गा माता मंदिर से धूमधाम से शोभा यात्रा शुरू हुई। इससे पहले रथ पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व बलराम जी के स्वरूपों की विधिवत पूजा हुई। इसके बाद जय जगन्नाथ के नारे लगा रथ यात्रा शुरू हुई। रथ को फूलों से सजाया गया था। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा धार्मिक संगठनों ने रथयात्रा का भव्य फूलों की वर्षा कर स्वागत किया और भगवान का दीदार कर आशीर्वाद लिया। रथयात्रा में बड़ी संख्या में शहरी, इस्कॉन के भक्तों तथा विदेश से आए लोग भी रथयात्रा में शामिल हुए। वे जगन्नाथ की भक्ति में सरोबार हो रथयात्रा के साथ-साथ चल रहे थे। रथयात्रा में बड़ी संख्या में संगठनों द्वारा लंगर भी लगाए गए थे, जिसे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। इसमें देश-विदेश से भक्त पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed