फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   rain, rain in bhatinda. farmers tense in bhatinda

बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी

Sun, 20 Mar 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 20 Mar 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
rain, rain in bhatinda. farmers tense in bhatinda
बठिंडा में तेज बरसात और हवा के बाद गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
बेमौसम बारिश होने से जहां किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार देर रात हुई चार एमएम बारिश के साथ साढे़ नौ किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से तेज हवाएं चलीं और ओले गिरे।
विज्ञापन


इससे किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बुरी तरह से प्रभावित होकर जमीन पर बिछ गई है। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि बारिश होने से एक दम से तापमान में गिरावट आ गई है। इसके चलते रविवार को न्यूनतम 16 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री तापमान रहा। उन्होंने बताया कि अगले दिनों में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


गांव मुलतानियां, त्योना के किसान गुरविंदर सिंह, गुरतेज सिंह और छिंदर सिंह ने बताया कि बेमौसम बारिश के साथ उनकी 100 एकड़ गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। उन्होंने बताया कि गांव की करीब एक हजार एकड़ गेहूं की फसल जमीन पर बिछने से बर्बाद हो गई। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि इस बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल का सरकार उन्हें मुआवजा दे। इससे वे अगली फसल को अपने खेतों में बीज सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed