फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Raghav from Abohar created history by walking 10,000 kilometers in 180 days.

Ludhiana News: अबोहर के राघव ने 180 दिन में 10 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा कर रचा इतिहास

Fri, 12 Dec 2025 08:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Raghav from Abohar created history by walking 10,000 kilometers in 180 days.
-12 ज्योतिर्लिंग, 4 धाम और 300 मंदिरों के दर्शन किए
विज्ञापन

---
प्रवीण कथूरिया
अबोहर। अबोहर के पंच पीर नगर के युवा राघव पुत्र शोपत राम ने 180 दिनों की कठिन पदयात्रा कर देशभर में एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है। इस दौरान उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग, 4 धाम, श्री हजूर साहिब और 300 से अधिक मंदिरों के दर्शन किए। बुधवार को वे भारत–श्रीलंका बॉर्डर स्थित श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग पहुंचे, जहां समुद्र तट पर गर्व से तिरंगा फहराया।
राघव ने बताया कि वे पंजाब के पहले युवक हैं जिन्होंने 10 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा कर यह उपलब्धि हासिल की। छह महीने पहले समाजसेवक गगन चुघ ने उन्हें गौशाला रोड स्थित शिव मंदिर से रवाना किया था। गगन चुघ के अनुसार, राघव की हिम्मत और जज्बा आम युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

कठिन परिस्थितियों में साहस
यात्रा के दौरान तेज बारिश, घने जंगल और अत्यधिक गर्मी जैसी चुनौतियाँ सामने आईं, लेकिन नशामुक्त भारत और गोमाता राष्ट्र माता हो जैसे संकल्पों ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर में चर्चा का विषय 12वें ज्योतिर्लिंग पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। राघव अब नेपाल स्थित श्री पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। उनकी ऐतिहासिक यात्रा और प्रेरक संदेशों के कारण वे आज देशभर में चर्चित हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5 लाख फॉलोअर्स पूरे हो चुके हैं। राघव ने इस यात्रा के दौरान न केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन किए, बल्कि सामाजिक संदेश भी फैलाए, जिससे उनकी प्रेरक कहानी युवाओं में जोश और उत्साह भर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed