फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   rafa df girl students molestation case

बस में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला रफा-दफा

Wed, 20 May 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Wed, 20 May 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
दो बहनों के साथ न्यू दीप कंपनी की बस में कंडक्टर की ओर से छेड़छाड़ के मामले को बुधवार पुलिस ने रफा-दफा कर दिया है। पुलिस ने जांच में इस मामले को फर्जी बताया है। यही नहीं उल्टा शिकायतकर्ताओं के खिलाफ अदालत के माध्यम से पर्चा दर्ज करने में जुट गई है।
विज्ञापन


बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता दौरान एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल ने इस मामले को फर्जी बताया। पुलिस जांच में कोटकपूरा बाईपास और सुविधा केंद्र के सीसीटीवी कैमरों की क्लिप में पिता और उसके साथ एक बेटी को पाया गया है। वहीं शिकायत में दो बहनें बताई गई हैैं।
विज्ञापन


इसके  साथ ही बस में उनकी मदद करने वाला मनप्रीत सिंह नाम का निशक्त व्यक्ति बताया है। मगर पुलिस जांच में पता चला है कि उस दिन मनप्रीत बस में नहीं बल्कि बठिंडा में था। बस चालक हरबंस सिंह व कंडक्टर गुरिंदर सिंह से भी पूछताछ में बस में कोई ऐसी बात न होने का पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार फरीदकोट में पीएसयू नेताओं पर दर्ज केस के  रोष स्वरूप पीएसयू नेता गगन संग्रामी ने लड़कियों के पिता जसवीर सिंह से मिलकर यह कहानी बनाई। जसवीर सिंह की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत भी पीएसयू के लेटर हेड पर है। इस वजह से पुलिस ने इस मामले को रद्द कर दिया है।

अब अदालत की इजाजत से पीएसयू नेता समेत शिकायतकर्ताओं के खिलाफ धारा 182 के तहत कार्रवाई करेगी।
उधर, पीएसयू नेता गगन संग्रामी, करमजीत सिंह कोटकपूरा और नौजवान भारत सभा के गुरादित्ता सिंह झबेलवाली ने इस मामले में पक्षपात का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कंडक्टर को क्लीन चिट देने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।


एसएसपी कुलदीप सिंह चाहल इस मामले में जज का काम करते हुए खुद ही फैसला सुना रहे हैं। पुलिस उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की शह पर काम कर रही है। इस मामले में डिंपी ढिल्लों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पूरे मामले की जुडीशियल जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed