{"_id":"5e4184698ebc3ee590709e8b","slug":"punjabi-singer-arrested-in-bhatinda-bathinda-news-pkl3660133145","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः दुष्कर्म का आरोपी गायक छिंदा शौंकी गिरफ्तार, स्कूल छोड़ने के बहाने ले गया था शैलर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियानाः दुष्कर्म का आरोपी गायक छिंदा शौंकी गिरफ्तार, स्कूल छोड़ने के बहाने ले गया था शैलर
Tue, 11 Feb 2020 11:41 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना(पंजाब)
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना(पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
शिंदा शौंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी पंजाबी गायक शिंदा शौंकी को सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। दो साल पहले थाना सिविल लाइन पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गायक पर केस दर्ज किया था।
थाना सिविल लाइन के सब इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने बताया कि अक्तूबर 2018 में पंजाबी गायक सुरिंदर उर्फ छिंदा शौंकी निवासी फाजिल्का के साथ काम करने वाली सहायक महिला गायिका ने थाना सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी थी कि शौंकी उनके घर आया हुआ था।
उसकी भतीजी को स्कूल जाना था, लेकिन स्कूटी खराब होने के कारण उसने शौंकी को अपनी कार से उसे स्कूल छोड़ने को कहा। इसके बाद वह उसकी भतीजी को अपनी कार में स्कूल ले जाने के बजाय फिरोजपुर के तलवंडी भाई स्थित एक शैलर में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसकी भतीजी को वह बठिंडा की नहर के पास छोड़कर फरार हो गया था। पीड़ित नाबालिग छात्रा की मेडिकल जांच करवाने और उसके बयान दर्ज के बाद शौंकी के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। तब से वह लगातार फरार चल रहा था।
सोमवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।