Punjab News: मंत्री जी ने राहुल की रैली के लिए फंड जुटाने को कहा है...वायरल चैट से आशु की मुश्किलें बढ़ीं
अकाली दल के सीनियर नेता महेश इंद्र सिंह गरेवाल ने कहा कि घोटाला अनाज ढुलाई में ही नहीं, बल्कि अनाज खरीदारी में भी बड़े स्तर पर धांधली हुई है। वह पहले भी आवाज उठा चुके थे लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के जेल जाने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक चैट में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए फंड जुटाने की बात सामने आने और उसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के हिस्से का जिक्र होने के बाद विजिलेंस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
व्हाट्सएप चैट वायरल होने के बाद विपक्षी दलों को मुद्दा मिल गया है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। वायरल चैट में दो अधिकारी एक-दूसरे से बात कर रहे हैं। उसमें मंडियों में लगने वाले इंस्पेक्टरों के बारे में जानकारी शेयर की गई है। चैट के जरिये कई जगह से फंड लेने का भी जिक्र है।
एक अधिकारी ने तो चैट में कहा है कि मंत्री ने राहुल गांधी की छह फरवरी को हुई रैली में फंड जुटाने की बात कही है। दूसरे अधिकारी ने जवाब दिया है कि कहीं से पैसे आएंगे तो भिजवा दिए जाएंगे। हालांकि इसमें यह साफ नहीं है कि फंड जुटाने का निर्देश भारत भूषण आशु की तरफ से मिला है या किसी और मंत्री से।
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले जब इस चैट का जिक्र हुआ था तो राज्य सरकार ने पनसप के बड़े अधिकारी को सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद मामला दब गया। हालांकि जब पूर्व कैबिनेट मंत्री से उस समय पूछा गया तो उन्होंने ऐसा कोई मामला होने से इनकार कर दिया था। सूत्र बताते हैं कि यह चैट शिकायतकर्ता के हाथ लगी थी और उसने इस बारे में विजिलेंस को जानकारी दे दी है।
इस मामले में अकाली दल के सीनियर नेता महेश इंद्र सिंह गरेवाल ने कहा कि घोटाला अनाज ढुलाई में ही नहीं, बल्कि अनाज खरीदारी में भी बड़े स्तर पर धांधली हुई है। वह पहले भी आवाज उठा चुके थे लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विजिलेंस की टीम चैट ही नहीं बल्कि कई थ्योरियों पर जांच कर रही है। घोटाले से संबंधित कोई भी जानकारी विजिलेंस के पास आ रही है, उसे अच्छी तरह से जांचा जा रहा है। आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। - रविंदरपाल सिंह संधू, एसएसपी विजिलेंस।