फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab surround Captain government election Ugrahan

पंजाब विस चुनाव से पहले कैप्टन सरकार को घेरेंगेः उगराहां

Thu, 25 Feb 2021 05:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Punjab surround Captain government election Ugrahan
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि कृषि कानून रद्द होने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन लंबा चलने की सूरत में पंजाब में होने वाले आम विधानसभा चुनाव से पहले यूनियन समानांतर तौर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

कैप्टन सरकार ने कई अहम वादों को पूरा नहीं किया है, जिससे किसानों में रोष है। इन मांगों में किसानों व मजदूरों का पूरा कर्ज माफ करना, हर घर में नौकरी, बेटियों को निशुल्क शिक्षा व नौकरी के अलावा पंजाब को नशा मुक्त करने के वादे पूरे नहीं किए गए हैं। वीरवार को बातचीत में उगराहां ने कहा कि गोदी मीडिया लगातार अफवाहें फैला रहा है कि किसान संगठनों में दरार पड़ गई है। जबकि सभी किसान संगठन एकजुट हैं और दिल्ली में मिलकर संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

महापंचायतों के जरिये इन अफवाहों को दूर करके लोगों में जोश भरा जा रहा है। उगराहां ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री की ओर से किसानों से बातचीत करने की इच्छा जताने का मतलब नहीं है। किसान स्पष्ट तौर पर सरकार की पेशकश रद्द कर चुके हैं। मात्र मीडिया में बातचीत करने का बयान देने से किसानों का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री के पास निर्णय लेने के अधिकार नहीं हैं। नए कृषि कानूनों के लिए भाजपा व अकाली दल जिम्मेदार हैं। उगराहां ने बताया कि 27 फरवरी को दिल्ली में शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया जाएगा और 8 मार्च को महिला दिवस पर खास कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed