{"_id":"64c550dd938b7ab1bb029606","slug":"punjab-singer-surinder-chhinda-merged-with-panchatatva-crowd-throngs-for-last-rites-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गायक सुरिंदर छिंदा पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में सड़क के किनारे खड़े हो लोगों ने किए अंतिम दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गायक सुरिंदर छिंदा पंचतत्व में विलीन, अंतिम यात्रा में सड़क के किनारे खड़े हो लोगों ने किए अंतिम दर्शन
Sat, 29 Jul 2023 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:18 PM IST
सार
फूलों से सजे ट्रक में पार्थिव शरीर रखा गया था। सड़क के किनारे खड़े हो लोगों ने अंतिम दर्शन किए। इस दौरान उनको चाहने वाले गायक, नेता, रिश्तेदार तथा बड़ी संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
गायक सुरिंदर छिंदा पंचतत्व में विलीन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी लोक गायक सुरिंदर छिंदा शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार मॉडल टाउन एक्सटेंशन के श्मशानघाट में किया गया। छिंदा के शव को मुखाग्नि बेटे मनिंदर सिंह व सिमरन सिंह ने दी। इस दौरान उनको चाहने वाले गायक, नेता, रिश्तेदार तथा बड़ी संख्या में लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। गौरतलब है कि सुरिंदर छिंदा बीमार थे और डीएमसी अस्पताल उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
छिंदा के पेट में इनफेंक्शन बढ़ गया था, जिसके चलते उनका निधन हो गया। उनके रिश्तेदार व बेटे विदेश में थे। इस कारण उनका अंतिम संस्कार तीन दिन बाद किया गया। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा घर से दोपहर बाद डेढ़ बजे शुरू हुई। फूलों से सजे ट्रक में उनकी पार्थिव शरीर रखा गया था। ट्रक के आगे छिंदा की तस्वीर भी लगाई गई थी। सड़कों के किनारे खड़े लोगों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
करीब ढ़ाई बजे शव श्मशानघाट पहुंचा। पंजाबी लोक गायक मोहम्मद सदीक ने उनके निधन पर दुख जताया। इस दौरान पटियाला से विनोद शायर, जोगिंदर सिंह पुरियां, गगन पूरिया, गायक फिरोज खान, लेखक गुरभजन सिंह गिल, एक्टर हॉबी धालीवाल, सतविंदर बुग्गा, गुगु गिल, प्रेम सिंह के अलावा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सदा गूंजती रहेगी छिंदा आवाज : सांपला
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सापंला व जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान छिंदा के घर गए और पारिवारिक सदस्यों के साथ शोक व्यक्त किया। विजय सांपला ने कहा कि सुरिंदर छिंदा ने पंजाबी सभ्याचार को अपनी गायकी से देश-विदेश में प्रसिद्ध किया। उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी और सदा लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी। इस मौके पर मनवीर सिंह शिंदा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. निर्मल नय्यर, मनीष चोपड़ा और जसवंत सिंह छपा मौजूद रहे।