फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, muktsar, relax

चुनाव खत्म होते ही नेताओं ने उतारी थकान

Thu, 01 May 2014 10:15 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
अमर उजाला, मुक्तसर Updated Thu, 01 May 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
punjab, muktsar, relax
पिछले कई दिन से लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्तता की वजह से नेताओं की रातों की नींद तक उड़ी पड़ी थीं, लेकिन मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नेताओं को कुछ चैन की सांस आई है।
विज्ञापन


वीरवार को सियासत के महारथियों ने जहां दिन भर अपने-अपने घरों में बैठकर थकान उतारी। वहीं घर आने-जाने वाले कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी नतीजों पर चर्चा करने के अलावा आम लोगों के साथ भी मेलजोल किया। मुख्यमंत्री के निजी सचिव गुरचरण सिंह ने बताया कि वह तो बुधवार को ही ‘आउट ऑफ स्टेट’ चले गए थे। वे कहां गए हैं इसके बारे में उन्हें कुछ जानकारी नहीं। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री चुनावी थकान उतारने के लिए बालासर फार्म हाउस के लिए निकल गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल और बठिंडा सीट से शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल देर शाम तक गांव बादल स्थित निवास में ही रहे। हरसिमरत कौर ने सुबह करीब दस बजे करीब एक घंटे के लिए ग्रामीणों से मुलाकात की। सुखबीर बादल सुबह से बाद दोपहर तक अपने निवास पर ही कार्यकर्ताओं और आने-जाने लोगों के साथ वार्ता करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम के पीए अवतार सिंह वनवाला ने बताया कि सुखबीर बादल भी परिवार सहित शाम चार बजे तक नई दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। बादल निवास में जिला स्तरीय नेताओं तथा प्रत्याशियों का आना-जाना भी लगा रहा। डिप्टी सीएम ने बाद दोपहर तक चुनावी माहौल पर चर्चा की।

उधर, कांग्रेस-पीपीपी-भाकपा के संयुक्त प्रत्याशी मनप्रीत सिंह बादल अपने घर के बजाय बठिंडा स्थित दफ्तर में कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क बना रहे थे। फिरोजपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ ने भी पंजकोसी (अबोहर) स्थित अपने घर में सुबह के समय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनके निजी सचिव संजीव त्रिखा ने बताया कि बैठक में जाखड़ ने वर्क रों से चुनाव प्रक्रिया संबंधी जानकारी जुटाई। उसके बाद वे किसी काम से राजस्थान रवाना हो गए।

शिअद-भाजपा के प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया ने सुबह के समय कुछ घंटे अपने घर में वर्करों के साथ बिताए। उसके बाद फाजिल्का में चुनाव ऑब्जर्वर के  साथ हुई बैठक में हिस्सा लिया। घुबाया ने बताया कि बैठक में हिस्सा लेकर अब वे गांव बादल में सुखबीर से मुलाकात को जा रहे हैं।


ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ भी सुबह चंडीगढ़ के लिए निकल गए। इसकी पुष्टि करते हुए बराड़ के निजी सचिव बलजीत सिंह भुट्टीवाला ने बताया कि जगमीत बराड़ ने सुबह अपने मुक्तसर स्थित निवास पर वर्करों से बैठक की। उसके बाद चंडीगढ़ चल दिए। शिअद के हलका इंचार्ज कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी भी बादल दरबार में हाजिरी लगा रहे थे। जब उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वे गांव बादल में डिप्टी सीएम से मुलाकात को आए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed