फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, moga, crime, kidnap

अस्पताल से लड़की अगवा

Mon, 09 Dec 2013 11:16 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 09 Dec 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
punjab, moga, crime, kidnap
निहाल सिंह वाला में तीन बदमाशों ने रविवार की रात को अस्पताल में दाखिल एक नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने लड़की के पारिवारिक सदस्यों से मारपीट की।
विज्ञापन


अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी 12 बोर की बंदूक छीन ली और लड़की को अगवा करकेफरार हो गए। थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। देर शाम तक लड़की का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


थाना निहाल सिंह वाला के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से लड़की बरामद करने और मुलजिमों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर छापे मारे गए हैं पर सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव पत्त्तो हीरा सिंह (निहाल सिंह वाला) की एक नाबालिग लड़की निहाल सिंह वाला के दीपक अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल थी। रविवार की रात को उनके गांव का लड़का हरविंदर सिंह उर्फ हैपी दो अज्ञात लड़कों के साथ अस्पताल में आया और परिजनों से मारपीट की। शोर सुन कर अस्पताल के सुरक्षा मुलाजिम बहादर सिंह ने भी विरोध किया तो मुलजिम उसकी 12 बोर बंदूक छीनकर धमकि यां देते लड़की को अगवा करके ले गए।


लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी लड़की को काफी समय से परेशान करते आ रहे हैं। पुलिस ने लड़की के पिता के बयानों पर हरविंदर सिंह उर्फ हैपी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed