फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Minister Bharat Bhushan Ashu wife Mamta Ashu tweets about Announcements about women in punjab assembly election

पंजाब कांग्रेस में कलह: नवजोत सिद्धू ने महिलाओं के लिए की घोषणा, मंत्री आशु की पत्नी ने किया ट्वीट-प्लीज हमारी बोली न लगाएं

Tue, 04 Jan 2022 04:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 04:31 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू ने बरनाला में महिला वोट बैंक को टारगेट करते कहा था कि उनकी सरकार के आने पर प्रत्येक महिला को दो हजार रुपये प्रति माह और हर माह आठ रसोई गैस सिलिंडर दिए जाएंगे।  

विज्ञापन
Punjab Minister Bharat Bhushan Ashu wife Mamta Ashu tweets about Announcements about women in punjab assembly election
मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु। - फोटो : twitter @Mamtaashuldh

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन उनकी कार्यशैली पर उनकी ही पार्टी के नेता सवाल खड़ा कर रहे हैं। अब कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु के एक ट्वीट ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। सोमवार को सिद्धू ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाओं का एलान किया था। 

विज्ञापन


मंगलवार को ममता आशु ने ट्वीट किया कि प्लीज हमारी बोली न लगाएं। हालांकि उन्होंने अपनी ट्वीट में सभी राजनीतिक दलों से अपील की है, लेकिन सिद्धू की घोषणाओं के तुरंत बाद इस तरह के ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। इससे पहले मंत्री आशु ने नवजोत सिद्धू पर टिप्पणी करते कहा कि अभी सिद्धू को कांग्रेस कल्चर की समझ नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बरनाला में की थी कई घोषणाएं

सोमवार को कांग्रेस प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू ने बरनाला में महिला वोट बैंक को टारगेट करते कहा था कि उनकी सरकार के आने पर प्रत्येक महिला को दो हजार रुपये प्रति माह और हर माह आठ रसोई गैस सिलिंडर दिए जाएंगे। यहीं नहीं पांचवीं पास छात्राओं को पांच हजार रुपये व 12 वीं पास छात्रा को बीस हजार रुपये दिए जाएंगे। 



इसके बाद मंगलवार सुबह मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता ने सभी दलों को संबोधित करते एक ट्वीट कर डाला। इसमें अपील की गई है कि प्लीज हमारी बोली न लगाएं। अगर राजनीतिक दल महिलाओं को कुछ देना चाहते है तो उन्हें सामाजिक सुरक्षा और समानता का अधिकार दें। ममता आशु ने इस ट्वीट में अरविंद केजरीवाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी व अलग-अलग मीडिया संस्थानों को टैग किया है। अब साफ है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस प्रदेश प्रधान के खिलाफ उनकी पार्टी में ही जंग तेज होने वाली है। इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नवजोत सिद्धू के खिलाफ पार्टी हाईकमान को अपना विरोध जता चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed