{"_id":"35f23d95a51c863b49e0103f95a25b1c","slug":"punjab-mansa-kabaddi-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड ने कनाडा को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंग्लैंड ने कनाडा को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
अमर उजाला, मानसा
Updated Tue, 10 Dec 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथा विश्वकप कबड्डी-2013 के मंगलवार को मानसा के मल्टीपर्पस स्टेडियम में हुए चार मैचों के दौरान जिला वासियों में कबड्डी खेल के लिए काफी जोश दिखा।
इस दौरान पूल बी के मैच में डेनमार्क ने पहली जीत दर्ज करके स्काटलेंड को हराया। जबकि इंग्लैंड ने जबरदस्त मुकाबले में कनाडा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पूल ए के मैच में अर्जेंटीना ने भी यूएसए को बड़े फर्क से हराया। महिलाओं की कबड्डी में पूल बी मैच के दौरान पाकिस्तान की महिला खिलाड़ियों ने मैक्सिको की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को देर शाम उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी मैच देखने पहुंचे।
सरकारी एनएम कालेज मल्टीपर्पस खेल स्टेडियम मानसा में मंगलवार को हुए मुकाबलों में पहले मैच में डेनमार्क की टीम ने टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज करते हुए स्काटलेंड को 44 के मुकाबले 56 अंक से हराया। दूसरे मैच के दौरान जबरदस्त मुकाबले में यूएसए ने 39 अंक के मुकाबले अर्जेंटीना को 63 अंक से हराया।
तीसरे मैच में महिला कबड्डी में पाकिस्तान की खिलाड़ियों ने मैक्सिको की खिलाड़ियों को 24 अंकों के मुकाबले 49 अंकों से मात दी और सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आखिरी चौथा मैच इंग्लैंड ने दिलकश मुकाबले में कनाडा को 36 अंकों के मुकाबले 44 अंकों के साथ हराकर अपनी जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि राज्य सरकार के उद्योग, खेती-बाड़ी और खेल संबंधी किए फैसलों की उद्योगपतियों ने प्रशंसा की है। पंजाब आने वाले समय में खेती-बाड़ी के साथ-साथ उद्योग और खेलों के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि निवेश सम्मेलन में किए गए फैसलों के मद्देनजर पंजाब में 117 कंपनियां आने वाले छह माह के दौरान बड़े उद्योग लगाएगी और 65 हजार करोड़ का निवेश होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने कबड्डी के साथ-साथ बास्केटबाल, हाकी और फुटबाल को भी प्रफुल्लित करने का फैसला किया है।
रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी ने भी पंजाब में बास्केटबाल, हाकी और फुटबाल की कोचिंग के लिए कोच और विश्व स्तर की सहूलियतें मुहैया करवाने में सहमति दी है। राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि पंजाब सरकार ने कबड्डी खेल को विश्व स्तर का बना दिया है।
इस मौके राज्य सभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, विधायक प्रेम मित्तल, विधायक चतिंन सिंह समाओ, हरबंत सिंह दातेवास, सुखविंदर सिंह औलख, मंगत राय बंसल, दिलराज सिंह भूंदड़, गुरप्रीत सिंह बनावाली, सतीश गोयल, डीसी अमित ढाका, एसएसपी भूपिंदर सिंह खटडा समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।