{"_id":"736d608b4a4d97162223ddc01495b126","slug":"punjab-mansa-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे लेकर वापस करने वाले दो सहायक थानेदारों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे लेकर वापस करने वाले दो सहायक थानेदारों पर मामला दर्ज
अमर उजाला, मानसा
Updated Mon, 23 Jun 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े के मामले में गरीब किसानों से कार्रवाई रोकने के लिए 26 हजार रुपये लेकर बाद में वापस करने वाले थाना सिटी-2 के दो सहायक थानेदारों गुरनाम सिंह और गुरतेज सिंह के खिलाफ उनके थाने में ही मामला दर्ज किया गया है।
कुछ दिन पहले एसएसपी भूपिंदर सिंह खटडा ने उन्हें मुअत्तल किया था, जिनके खिलाफ अब मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना सिटी-2 के एक सहायक थानेदार गुरनाम सिंह ने गांव जवाहरके के दो किसानों मलकीत सिंह और नरोत्तम सिंह उर्फ भोला से एक लड़ाई झगड़े के मामले में उनके पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज न करने के लिए 26 हजार रुपये लिए थे।
किसानों के पुत्र का मानसा बस स्टैंड पर किसी से झगड़ा हो गया था। इस पर कार्रवाई के लिए सहायक थानेदार गुरनाम सिंह ने मामला दर्ज करने का डर दिया व कार्रवाई रोकने के बाद उन पर दबाव बनाकर 26 हजार रुपये वसूले थे।
विज्ञापन
यह बात जवाहरके के एक अकाली नेता के ध्यान में आने पर उन्होंने इस मामले को पुलिस के उच्चधिकारियों के ध्यान में लाया। हंगामा होने पर सहायक थानेदार गुरनाम सिंह ने एक अन्य सहायक थानेदार गुरतेज सिंह को साथ लेकर मानसा के लिंक रोड पर एक दुकान में उक्त किसानों को पैसे वापस कर दिए, जिसका स्टिंग किया गया।
एसएसपी मानसा भूपिंदर सिंह खटडा ने पहले उक्त दोनों सहायक थानेदारों को मुअत्तल के आदेश दिए और आज रविवार को उक्त दोनों सहायक थानेदारों पर गुरनाम सिंह तथा गुरतेज सिंह के खिलाफ थाना सिटी-2 मानसा में धारा 384,323,342 अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।