फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, mansa, crime

पैसे लेकर वापस करने वाले दो सहायक थानेदारों पर मामला दर्ज

Mon, 23 Jun 2014 10:38 PM IST
अमर उजाला, मानसा
अमर उजाला, मानसा Updated Mon, 23 Jun 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
punjab, mansa, crime
झगड़े के मामले में गरीब किसानों से कार्रवाई रोकने के लिए 26 हजार रुपये लेकर बाद में वापस करने वाले थाना सिटी-2 के दो सहायक थानेदारों गुरनाम सिंह और गुरतेज सिंह के खिलाफ  उनके थाने में ही मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले एसएसपी भूपिंदर सिंह खटडा ने उन्हें मुअत्तल किया था, जिनके खिलाफ  अब मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना सिटी-2 के एक सहायक थानेदार गुरनाम सिंह ने गांव जवाहरके के दो किसानों मलकीत सिंह और नरोत्तम सिंह उर्फ भोला से एक लड़ाई झगड़े के मामले में उनके पुत्र के खिलाफ  मामला दर्ज न करने के लिए 26 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन


 किसानों के पुत्र का मानसा बस स्टैंड पर किसी से झगड़ा हो गया था। इस पर कार्रवाई के लिए सहायक थानेदार गुरनाम सिंह ने मामला दर्ज करने का डर दिया व कार्रवाई रोकने के बाद उन पर दबाव बनाकर 26 हजार रुपये वसूले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात जवाहरके के एक अकाली नेता के ध्यान में आने पर उन्होंने इस मामले को पुलिस के उच्चधिकारियों के ध्यान में लाया। हंगामा होने पर सहायक थानेदार गुरनाम सिंह ने एक अन्य सहायक थानेदार गुरतेज सिंह को साथ लेकर मानसा के लिंक रोड पर एक दुकान में उक्त किसानों को पैसे वापस कर दिए, जिसका स्टिंग किया गया।


एसएसपी मानसा भूपिंदर सिंह खटडा ने पहले उक्त दोनों सहायक थानेदारों को मुअत्तल के आदेश दिए और आज रविवार को उक्त दोनों सहायक थानेदारों पर गुरनाम सिंह तथा गुरतेज सिंह के खिलाफ  थाना सिटी-2 मानसा में धारा 384,323,342 अधीन मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed