फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, manasa, farmer sucide

पिता का लिया कर्ज बेटों के लिया बना जहर

Sun, 11 May 2014 10:26 AM IST
अमर उजाला, मानसा
अमर उजाला, मानसा Updated Sun, 11 May 2014 10:26 AM IST
विज्ञापन
punjab, manasa, farmer sucide

बुढलाडा के पास गांव हसनपुर के कर्ज में डूबे दो किसान भाइयों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसमें एक किसान की तो मौत हो गई जबकि दूसरे भाई को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

विज्ञापन


गांव हसनपुर के किसान जगतार सिंह व जगराज सिंह ने़ कर्ज की वजह से जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें बड़े भाई जगराज सिंह (33) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छोटा भाई जगतार सिंह की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


जगतार सिंह की माता जसवंत कौर ने बताया कि उनके पति राम सिंह ने बुढलाडा के सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक से कर्ज लिया गया था। पति की मौत के बाद बैंक ने कर्ज उनके दोनों बेटों के सिर डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसवंत कौर ने बताया कि बड़ी मुश्किल के बाद उनके बेटों ने ट्रैक्टर आदि बेचकर घर का खर्च चलाने के लिए जमीन ठेके पर ले ली। लेकिन कर्ज ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और फसल का नुकसान भी उठाना पड़ा। इस वजह से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार: भाकियू
भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। ब्लॉक नेता जोगिंदर सिंह दयालपुरा, गुरजीत सिंह टाहलिया ने पीड़ितों का कर्ज माफ करने, पांच लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed