फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, sukhbir

मनप्रीत छोटे भाई हैं, बोलने दो : सुखबीर

Thu, 12 Dec 2013 11:07 PM IST
अमर उजाला, (जगरांव/लुधियाना)
अमर उजाला, (जगरांव/लुधियाना) Updated Thu, 12 Dec 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, sukhbir
भाजपा के पीएम पद के दावेदार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरिंदर मोदी की जगरांव में 21 दिसंबर को होने जा रही रैली के प्रबंधों का जायजा लेने उप-मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल, डीजीपी पंजाब सुमेध सैनी पहुंचे।
विज्ञापन


बादल ने रैली स्थल पर बनने वाले मंच, जनता के बैठने की व्यवस्था और पार्किंग प्रबंधों का जायजा लिया और उनमें मौके पर कई बदलाव करवाए।  इस मौके भाजपा ने रैली स्थल के नजदीक अस्थाई तौर पर भाजपा का दफ्तर भी खोल दिया है, जिसका उद्घाटन वीरवार को उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और भाजपा के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने किया।
विज्ञापन


बादल ने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब के प्रधान मनप्रीत सिंह बादल द्वारा पंजाब सरकार की औद्योगिक निवेश नीति के तहत 65 हजार करोड़ के निवेश समझौतों को बोगस बताने पर बादल बोले कि मनप्रीत छोटे भाई हैं, कहने दो जो वो कहते हैं। उन्होंने कहा कि हकीकत में प्रोग्रेसिव पंजाब निवेश सम्मेलन में हुए निवेश समझौते से पंजाब तरक्की की और बढे़गा। इसमें 117 कंपनियों ने एसओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे पंजाब में हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। पंजाब तरक्की की नई बुलंदियों को छूएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौदी रैली के बराबर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान द्वारा  रैली करने पर बादल ने कहा कि मान भी करे रैली, यह लोकतंत्र है हर किसी को रैली करने का हक है। उन्होंने यह भी कहा कि मान की रैली से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।


इस मौके भाजपा के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार तीक्षण सूद, अकाली दल के नेता बलवंत सिंह रामूवालिया, पीडबल्यूडी के मंत्री शरण सिंह ढिल्लों, मुख्यमंत्री के सलाहकार महेशइंन्द्र सिंह ग्रेवाल, विधायक एसआर कलेर, भाजपा के जिला प्रभारी अरूणेश मिश्रा, मोहनलाल सेठी, चेयरमेन संता सिंह उमेदपुरी, एसजीपीसी मैंबर गुरचरन सिंह ग्रेवाल, हरसुरिंदर सिंह गिल, और भाजपा के डा. राजिंदर शर्मा आदि हाजिर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed