फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, sucide

बहन से छेड़छाड़, आहत भाई ने लगाया फंदा

Thu, 19 Dec 2013 10:49 PM IST
अमर उजाला (जगरांव/लुधियाना)
अमर उजाला (जगरांव/लुधियाना) Updated Thu, 19 Dec 2013 10:49 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, sucide
जगरांव के एक गांव में वीरवार को युवक ने उसकी बहन को छेड़ने और पीछा करके परेशान करने वाले पड़ोसी युवक से दुखी होकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


इस घटना से पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी।  घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।

गांव निवासी युवती की पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। एक वर्ष पहले ही पति के साथ झगड़ा रहने कारण युवती ससुराल घर छोड़ कर मायके में आकर रहने लगी। इसी दौरान युवती के घर के पास ही रहने वाले युवक हरविंदर सिंह ने युवती पर गंदी नीयत रखते हुए उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उसके कहीं आने जाने पर वह युवती का पीछा भी करता था। हरविंदर की करतूत का जब युवती के भाई सुखवंत सिंह को पता चला तो वह काफी परेशान रहने लगा। सुखवंत ने कई बार हरविंदर को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सुखवंत सिंह ने बुधवार की रात को घर के बाहर खेतों को जाते रास्ते पर लगे सफेदे के पेड़ पर चुन्नी के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना का पता वीरवार की सुबह लगा जब लोग सुखवंत की इधर उधर तलाश कर रहे थे। लोगों ने सुखवंत का शव पेड़ से लटकते हुए देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। वीरवार सुबह ही थाना सदर जगरांव के एसएचओ विक्र मजीत सिंह, पुलिस चौकी गिदड़विंडी के इंचार्ज हरमेश कुमार मौके पर पहुंचे। सुखवंत के पिता के बयान पर पुलिस के हरविंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


गांव में चर्चाएं
इस घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। गांव के युवक द्वारा अपने ही गांव की लड़की को तंग करने और उसके भाई द्वारा आत्महत्या करने का मामले ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।  



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed