फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, protest, congress

मजीठिया के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया हाईवे जाम

Thu, 16 Jan 2014 10:28 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 16 Jan 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, protest, congress
कभी आतंकवाद की गोलियां का शिकार होने वाले लोग आज नशे का शिकार हो रहे हैं और अकाली भाजपा के शासनकाल के दौरान पंजाब नशा तस्करों का पनाहगार बन चुका है। जहां सत्ताधारी अकालियों की शह पर पुलिस प्रशासन के नाक तले तस्कर बिना किसी डर के नशा सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


नशा तस्कर जगदीश भोला की तरफ से कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लेने के बावजूद सीएम प्रकाश सिंह बादल चुप्पी साधे हुए हैं। मामले की सीबीआई जांच और मजीठिया को हटाने के बजाय पूरा बादल परिवार उसे बचाने के लिए लगा हुआ है। राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ हाईवे जाम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने ये बातें कहीं। कांग्रेसियों ने करीब एक घंटे तक रोड जाम करके सरकार और मजीठिया के खिलाफ प्रदर्शन किया और ड्रग मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
विज्ञापन


 वहीं दूसरी ओर विधायक भारत भूषण की अगुवाई में कांग्रेसी वर्करों ने मजीठिया के खिलाफ एक घंटे तक रोष प्रदर्शन कर मुख्य फिरोजपुर रोड जाम किया।

जिला कांग्रेस के प्रधान पवन दीवान ने कहा कि नशे ने पंजाब को तबाह कर रखा है। अकाली दल के नेता इस ड्रग रैकेट से जुड़े हुए हैं। इसका खुलासा नशा सरगना जगदीश भोला ने पुलिस पूछताछ में किया है। तस्कर भोला ने बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम लिया है। मामले की सच्चाई को दबाने के लिए सरकार हर कोशिश में लगी है। यहां तक कि बिना किसी जांच के मजीठिया को क्लीन चिट दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि यूथ अकाली दल के सीनियर नेता और मजीठिया के नजदीकी मनिंदर सिंह बिट्टू औलख पुलिस की सुरक्षा पर लाल बत्ती लगी गाड़ी में भोला को नशा सप्लाई करते थे। विधायक राकेश पांडे, सुरिंदर डाबर, पूर्वी विधानसभा के इंचार्ज गुरमेल सिंह पहलवान, महिला कांग्रेस की प्रधान लीना टपारिया ने कहा कि राजस्व मंत्री मजीठिया ने पंजाब में नशा तस्करों को सुरक्षा तक मुहैया करवा कर दी है।


इस मौके पर बलजिंदर सिंह बंटी, गुरमुख सिंह मिट्ठू, रोकी भाटिया, सतविंदर, विनोद बठला, पलविंदर सिंह, जरनैल सिंह, कंवलदीप सिंह पप्पी, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, अश्वनी शर्मा, वरिंदर सहगल, हरविंदर पाल सिंह लाली, परमिंदर मेहता, मंजीत कौर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed