फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, protest

चार दिन बाद हुआ आरएमपी का अंतिम संस्कार

Fri, 07 Feb 2014 10:41 PM IST
अमर उजाला (मलोट,मुक्तसर)
अमर उजाला (मलोट,मुक्तसर) Updated Fri, 07 Feb 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, protest
डेरा सच्चा सौदा प्रेमी आरएमपी मोहन लाल के हत्यारे सभी दोषियों को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को देर शाम आखिर मृतक के  शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


डेरा प्रेमियों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की वजह से मृतक आरएमपी के शव का पिछले तीन दिन से संस्कार नहीं किया था। विधायक हरप्रीत सिंह ने भी डेरे में पहुंचकर डॉक्टर की मौत पर शोक जताते हुए परिवार के साथ हमदर्दी जताई।
विज्ञापन


मंगलवार को वार्ड नंबर-11 में आरएमपी मोहन लाल की पतंगबाजी के विवाद में हत्या हो गई थी। मृतक के भाई मदन लाल के बयान पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बुधवार को जहां डेरा प्रेमी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सारा दिन राजकीय अस्पताल में धरने पर डटे रहे थे। वीरवार को पंजाब व पड़ोसी राज्यों से आए भारी संख्या में डेरा प्रेमियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नगर में रोष मार्च निकाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबाव में आकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डेरा प्रेमी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार न करने की बात पर अड़े रहे।


शुक्रवार को डेरे में 25 सदस्यीय कमेटी के नेतृत्व में प्रेस कांफ्रेंस भी हुई। इसमें छठे आरोपी की गिरफ्तारी तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी गई। आखिर शुक्रवार को बाद दोपहर पुलिस ने सब आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना डेरा प्रबंधकों को दी तो देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed