फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, new year

देश की सबसे हल्की बच्ची को मिला मां का आंचल

Wed, 01 Jan 2014 10:58 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 01 Jan 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, new year
देश की सबसे हल्की बच्ची नैना को नव वर्ष पर डीएमसी प्रबंधन ने उसकी जुड़वां बहन के साथ माता-पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन


हालांकि 12 दिसंबर को जन्मी दो जुड़वां बच्चियों को अभी कुछ दिन और अस्पताल में रहना होगा लेकिन अब सबसे हल्की बच्ची नैना की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। उसे बचाने के लिए डाक्टरों ने लगातार दिन रात एक किया है। इस उपलब्धि को डीएमसी के डाक्टरों की टीम ने नव वर्ष पर सेलिब्रेट किया।

बठिंडा निवासी भावना ने 12 दिसंबर को साढ़े छह माह के गर्भ में प्रि-मैच्योर डिलीवरी के तहत दो बच्चियों को जन्म दिया। जन्म के वक्त एक बच्ची इशान का वजन 780 ग्राम था और नैना का जन्म 480 ग्राम था, जोकि बाद में  कम होकर 420 ग्राम तक भी रह गया। देश में अब तक सबसे हल्का बच्चा पूना में 495 ग्राम का पैदा हुआ था। नैना का वजन उसे कम था। उसके बचने की संभावनाएं केवल बीस फीसदी थीं, लेकिन डाक्टरों के लगातार प्रयास से अब नैना का वजन 1100 ग्राम और ईशान का वजन 1800 ग्राम हो गया है।
विज्ञापन


भावना के शादी के बाद आठ साल तक कोई बच्चा नहीं हुआ था। इसके बाद टेस्ट ट्यूब के जरिए गर्भधारण के बाद उसे काफी काफी दिक्कतें आईं। गर्भ में बच्चों को रक्त का प्रवाह कम हो रहा था इसलिए डाक्टरों ने साढ़े छह माह में ही प्रि मैच्योर डिलीवरी कराने का फैसला किया। जन्म के वक्त देश की सबसे हल्की बच्ची नैना अपने पिता के एक हाथ में आसानी से आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमसी के डाक्टर कमल अरोड़ा ने कहा कि अब बच्चियों की हालत काफी बेहतर है। डाक्टर अरोड़ा ने कहा कि इतने हल्के बच्चे के बचने का देश में यह पहला मामला है। बच्चों को बचाने के लिए न्योनेटल आईसीयू में लगातार रखा गया। इस अवसर पर डीएमसी के कई डाक्टर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed