{"_id":"48fda3199c532b2dfdf2faa290e5a360","slug":"punjab-ludhiana-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में होजरी व्यापारी के बेटे की हत्या, बेटी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में होजरी व्यापारी के बेटे की हत्या, बेटी जख्मी
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 13 Jan 2014 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले हफ्ते 22 जनवरी को बेटी की शादी की तैयारी में जुटे परिवार में रविवार देर रात मातम पसर गया। साउट सिटी निवासी होजरी व्यापारी के परिवार के लोग शादी के कार्ड बांटने गए हुए थे और घर पर भाई-बहन राहुल (25) और प्रियंका (22) ही थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर भाई-बहन पर तेजधार हथियारों से हमला किया। हमले में राहुल की मौत हो गई जबकि प्रियंका गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
होजरी व्यापारी महेश वर्मा की बेटी प्रियंका की 22 जनवरी को शादी तय थी। घर में हुई वारदात का पता उस समय चला जब राहुल का बड़ा भाई कुनाल घर पहुंचा। उसने राहुल को रसोई में गिरा देखा जबकि प्रियंका की गर्दन को अलमारी और हाथ को सिंगल बेड में फंसाया हुआ था। कुनाल ने दोनों को उठाकर इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल पहुंचाया, जहां राहुल की मौत हो गई।
फ्रेंडली तरीके से घर में घुसे हमलावर
प्राथमिक जांच मेें पुलिस को अंदेशा है कि घर में हमलावरों का प्रवेश फ्रेंडली तरीके से हुआ है। घर का कोई ताला नहीं टूटा। पुलिस का मानना है कि इस वारदात में दो से तीन लोगों का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस लूट की संभावनाओं से भी इंकार नहीं क र रही। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को काबू किया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले को सुलझाने के लिए पुलिस राहुल और प्रियंका के फोन की काल डिटेल को भी खंगाल रही है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है।
जल्द दबोचे जाएंगे हत्यारे : पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर निर्मल सिंह ढिल्लों का कहना है कि घटनास्थल से पुलिस को कई सुराग मिले हैं। उम्मीद है कि शीघ्र ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस को घटनास्थल से एक नया चाकू मिला है। इसे देख कर लगता है कि वारदात के लिए ही इसे खरीदा गया होगा।