फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab, ludhiana, crime, fire

विवाहिता ने लगाई खुद को आग, मौत

Mon, 28 Jul 2014 10:50 PM IST
अमर उजाला (खन्ना,लुधियाना)
अमर उजाला (खन्ना,लुधियाना) Updated Mon, 28 Jul 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
punjab, ludhiana, crime, fire
खन्ना के रेलवे स्टेशन समीप स्थित किराए के मकान में रहने वाली रूपा ने अपने पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर खुद को आग लगाई थी।
विज्ञापन


रूपा अपने पति राकेश कुमार व भाभी मीना के बीच नाजायज संबंधों के शक को लेकर परेशान थी। इस वजह से शनिवार देर रात उसने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात का खुलासा रूपा की मां माया देवी ने किया। पुलिस ने माया देवी की शिकायत पर उसके पति राकेश व जेठानी मीना देवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

माया देवी के मुताबिक उसकी बेटी की शादी आरोपी राकेश के साथ पांच वर्ष पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद राकेश के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध बन गए। इसके बारे में रूपा को पता चल गया। उसके बाद राकेश ने कहा कि वह ऐसा नहीं करेगा लिहाजा वह किसी को इस बारे में न बताए, लेकिन उसके बावजूद वे नहीं हटे।
विज्ञापन


इस वजह से रूपा परेशान थी। शनिवार की देर रात खाना बनाते समय रूपा ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पड़ोसी ने रूपा के चीखने की आवाज सुनी और पानी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी हद तक जल चुकी थी। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे राजिंद्रा और वहां से पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। वहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed