फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   punjab,ludhiana, crime, acid attack

लुधियाना तेजाबकांड में महिला सहित छह आरोपी काबू

Mon, 09 Dec 2013 11:12 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 09 Dec 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
punjab,ludhiana, crime, acid attack
शादी से चंद घंटे पहले सैलून में सज रही दुल्हन पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने पर्दा उठाते हुए पटियाला निवासी एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 दुल्हन पर तेजाब फेंकवाने की करतूत उसके होने वाले पति की तलाकशुदा भाभी ने कराई थी। सात दिसंबर को बरनाला की एक युवती जब अपनी शादी के लिए ब्यूटी सैलून में सज रही थी, तभी एक युवक ने वहां पहुंचकर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। इस हमले में युवती पचास प्रतिशत झुलस गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अमित पाल कौर ने रंजिशन इस वारदात को अंजाम दिया। उसकी मंशा थी कि जैसे उसका घर नहीं बसा, वह अपने पूर्व ससुराल वालों के घर में भी खुशी नहीं आने देगी। अमित पाल कौर ने दुल्हन पर तेजाब डालने वाले दूसरे मुख्य आरोपी परविंदर सिंह के साथ दस लाख रुपये में सौदा तय किया था और उसे डेढ़ लाख रुपये की पेशगी रकम भी दे दी थी। इस मामले में पुलिस ने अमित पाल कौर के अलावा परविंदर सिंह, सनप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह और राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिशभनर निर्मल सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस मामले को हल करने के लिए डीसीपी हर्ष बंसल की अध्यक्षता में उच्चाधिकारियों की एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।

जांच भटकाने को घटनास्थल पर फेंका फर्जी पत्र
पुलिस के अनुसार, दुल्हन पर तेजाब फेंकने वाले मुख्य आरोपी परविंदर सिंह ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पुलिस की जांच को भटकाने के लिए घटना स्थल पर आरोपी ने प्रेमी द्वारा लिखा फर्जी पत्र फेंका था, जबकि पुलिस जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई।  

पुलिस देखकर छत से कूदा आरोपी, जख्मी
तेजाब कांड की मुख्य आरोपी अमितपाल कौर को लुधियाना पुलिस ने पटियाला से छापामारी कर उसके निवास से गिरफ्तार किया। इस समय आरोपी परविंदर भी अमित पाल कौर के घर पर ही मौजूद था। पुलिस को देखकर उसने भागने के लिए घर की पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया।


उसे फ्रैक्चर होने के कारण अस्पताल में भरती कराया गया है। बाकी आरोपियों को भी पुलिस ने ट्रैप लगाकर लहर कोटली इलाके से काबू किया। पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed