{"_id":"c9ac9c08bc70bc86e320f06208dfee4c","slug":"punjab-ludhiana-crime-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद के धक्के से ससुर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद के धक्के से ससुर गिरा, मौत
अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 09 Dec 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक विवाद को निपटाने के लिए एनआरआई थाने पहुंचे ससुर और दामाद के बीच सोमवार को कहासुनी होने के बाद दामाद ने ससुर को धक्का दे दिया। जिससे वह गिर गया और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ससुर को सीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर की पुलिस ने दामाद बख्शीश सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार नूरवाला रोड निवासी हरचंद सिंह की बेटी की शादी करीब ग्यारह साल पहले बख्शीश सिंह के साथ हुई थी। इसके बाद से पारिवारिक विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
इस विवाद को निपटाने के लिए दोनों पक्षों को एनआरआई थाना में बने विशेष सेल में बुलाया गया था। इस दौरान ससुर और दामाद में किसी बात पर बहस हो गई। जिसके बाद दामाद ने उसे धक्का दे दिया। बताया जाता है कि ससुर को दिल का दौरा पड़ा। उसे उठा कर तुरंत सीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना डिवीजन नंबर सात के प्रभारी सुमित सूद का कहना है कि मामले की गहन छानबीन की जा रही है।