{"_id":"9500fda41745bb577f21f2777eba6146","slug":"punjab-hoshiarpur-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में 3 को डायरिया, 1 को हैजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में 3 को डायरिया, 1 को हैजा
अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Fri, 18 Jul 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बाहरी इलाके के दो मोहल्लों के चार बच्चों को डायरिया से पीड़ित होने पर स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला सुंदर नगर निवासी बजरंगी (4) पुत्र कामदेव, नंदिनी (3) पुत्री संतोष मुखिया और गोबिंद नगर निवासी सचिन (8) पुत्र प्यारा मुखिया व गुरसिमरन (3) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें ड्रिप चढ़ाई जा रही है। इन सभी को पिछले तीन-चार दिंन से उल्टी-दस्त की तकलीफ थी।
देर शाम सीएमओ डा. सुरजीत सिंह ने अमर उजाला से पुष्टि की कि गत रात से चार मरीजों को डायरिया से पीड़ित होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच के बाद एक बच्चे को हैजा से पीड़ित पाया गया है। डा. सिंह ने बताया कि दोनों मोहल्लों मे महकमे की विशेष टीमें पहुंच गई हैं, जो वहां पानी की क्लोरिनेशन, साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने और जल-जनित रोगों से बचाव की जानकारी दे रही हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि उल्टी-दस्त व बुखार होने की हालत में करीब के स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।