{"_id":"70177dd60e137b6fba3426d08f874ac4","slug":"punjab-hoshaipur-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉड मारकर पिता का कत्ल किया, पुत्र फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉड मारकर पिता का कत्ल किया, पुत्र फरार
अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Sat, 18 Jan 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव तल्लां में एक नशेड़ी युवक ने मामूली तकरार के बाद लोहे की रॉड मारकर अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार रात की है। सुबह गांव के लोगों को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को सुचना दी। मृतक की पहचान परमजीत उर्फ पमा पुत्र शंकर दास के रूप में हुई है। 50 वर्षीय परमजीत मजदूरी करता था।
गांव से संबधित ठेकेदार सोमराज उर्फ सोमी जब शनिवार सुबह 6 बजे परमजीत को लेंटर डालने के काम के लिए ले जाने के लिए घर आया तो घर में खून से लथपथ उसकी लाश पड़ी थी। उसने तुरंत गांव की पंच अमरजीत कौर को सूचना दी। सूचना मिलने पर डीएसपी टांडा प्यारा सिंह, थाना प्रभारी सतिंदर कुमार चड्ढा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।
परमजीत के चचेरे भाई गुरदयाल सिंह पुत्र रक्खा राम के बयानों के आधार पर पुलिस ने परमजीत के बड़े पुत्र सुक्खा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयानों में गुरदयाल ने बताया कि परमजीत की पत्नी बशो अपने छोटे पुत्र सुनील के साथ पति के साथ अनबन की वजह से अपने मायके आलोवाल ढेरीयां (नकोदर) में रहती है। लड़की राजी की शादी के बाद परमजीत व सुक्खा ही घर में रहते थे।
विज्ञापन
दोनों ही नशे के आदी थे। अक्सर आपस में झगड़ते रहते थे। शुक्रवार रात भी शराबी हालत में दोनों में किसी बात को लेकर तकरार हुई और सुक्खा ने अपने पिता के सिर पर रॉड मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार है।