फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Hindu leader was on target of terrorist caught in Gujarat

खुलासा: गुजरात में पकड़े आतंकी अबू बकर के निशाने पर था पंजाब का हिंदू नेता, सुरक्षा एजेंसियों ने किया अलर्ट

Mon, 20 May 2024 04:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 May 2024 04:28 PM IST
सार

गुजरात क्राइम ब्रांच द्वारा खुफिया एजेंसियों की इनपुट्स के बाद अबू बकर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पता चला कि हिंदू नेता अमित अरोड़ा को जान से मारने के लिए उसे बड़ी रकम भी मिलने की आशंका जताई जा गई है।

विज्ञापन
Punjab Hindu leader was on target of terrorist caught in Gujarat
हिंदू नेता अमित अरोड़ा - फोटो : फाइल

विस्तार

गुजरात क्राइम ब्रांच द्वारा कुछ दिन पहले खुफिया इनपुट्स के बाद गिरफ्तार किए गए मौलवी मोहम्मद सोहेल उर्फ अबू बकर तीमोल से पूछताछ के दौरान कई खुलासे हुए हैं। 
विज्ञापन


अबू बकर की हिट लिस्ट में पंजाब के कई हिंदू नेता थे। जिसमें सबसे ऊपर शिवसेना पंजाब के अमित अरोड़ा का नाम बताया जा रहा है। कट्टरपंथियों के खिलाफ अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहने वाले हिंदू नेता अमित अरोड़ा पर पहले भी आतंकी हमला हो चुका है। उन्हें लगातार कट्टरपंथियों के साथ साथ आतंकियों की धमकियां भी मिलती रही हैं। वह कई केसों में एनआईए की तरफ से गवाह भी बनाए हुए हैं। इसके बाद उनकी सुरक्षा में मुलाजिम थी तैनात है। अबू बकर के खुलासे के बाद खुफिया एजेंसियां ओर भी अलर्ट हो गई हैं।
विज्ञापन


अमित अरोड़ा को मारने के लिए मिली थी बड़ी रकम
गुजरात क्राइम ब्रांच द्वारा खुफिया एजेंसियों की इनपुट्स के बाद अबू बकर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पता चला कि हिंदू नेता अमित अरोड़ा को जान से मारने के लिए उसे बड़ी रकम भी मिलने की आशंका जताई जा गई है। जिसके बारे में गुजरात क्राइम ब्रांच की टीम लगातार जांच करने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित अरोड़ा ने बताया कि उन्हें पुलिस के उच्चाधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई है। लेकिन वह कट्टरपंथियों के खिलाफ बोलने में नहीं रुकेंगे। अमित अरोड़ा ने कहा कि पहले भी कई लोगों की हिट लिस्ट में उनका नाम आ चुका है। इसके बाद भी प्रशासन को उनकी चिंता नहीं है। उनकी सुरक्षा में छह मुलाजिम तो तैनात है, लेकिन सभी उनके साथ होते है तो उनके परिवार की सुरक्षा नहीं हो पाती। उन्हें अपनी नहीं बल्कि परिवार की चिंता है। वह कई बार पंजाब के डीजीपी से मिल गाड़ी बदलने की मांग कर चुके है। उनकी सुरक्षा में तैनात गाड़ी भी काफी कंडम हो चुकी है। उनके घर के बाहर भी सुरक्षा की मांग कर चुके है। अमित अरोड़ा ने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस उन्हें बचाने के बजाय उसकी हत्या करवाना चाहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed