फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab Governor Banwari Lal Purohit and Congress leader Digvije Singh expressed grief with Speaker Rana KP

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित तथा कांग्रेसी नेता दिगविजे सिंह ने स्पीकर राणा केपी के साथ दुख व्यक्त किया

Fri, 26 Nov 2021 08:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Punjab Governor Banwari Lal Purohit and Congress leader Digvije Singh expressed grief with Speaker Rana KP
रोपड़। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित तथा राज्य सभा सदस्य और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता दिग्विजय सिंह ने पंजाब विधान स्पीकर राणा केपी सिंह की माता के दिहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया। वीरवार देर रात स्पीकर राणा केपी सिंह की स्थानीय रिहायश पर पहुंचे दिग्विजय सिंह और सांसद अमर सिंह करीब एक घंटा रुके। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने स्पीकर राणा केपी सिंह की रिहायश पर पहुंच कर उनके साथ दुख व्यक्त किया। राणा केपी सिंह की रिहायश पर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि एमएसपी पर कानून बनाया जाए और किसान अंदोलन में जान गवांने वाले किसानों को मुआवजा दिया जाए। उन्होने कहा कि पंजाब,पंजाब के किसान तथा किसानों की हिम्मत को पूरी दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा कि एक साल तक चला अंदोलन गांधीवादी रहा, इसमें कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इससे प्रधान मंत्री मोदी को घुटने टेकने पड़े। उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौन सी बात कही है जो की हो। प्रधान मंत्री मोदी की कथनी ओर कहनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि कृषि कानून रद्द करने के लिए कहा गया है पर इस सबंध में बिल लाया जाए। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर कानून बनाएं और पार्लियामेंट की स्टेडिंग कमेटी बना कर कानून बनाया जाए। उन्होंने कहा कि किसान अंदोलन में जान गवांने वालो को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed