फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punjab CM Charanjit Channi Bowed at Maa Kamakhya Devi temple before the election results

प्रभु की शरण में उम्मीदवार: चुनाव नतीजों से पहले मां कामख्या देवी मंदिर पहुंचे सीएम चन्नी, वैष्णो देवी दरबार में नतमस्तक हुए विधायक तलवाड़

Sun, 06 Mar 2022 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 12:13 PM IST
सार

चरणजीत सिंह चन्नी जब सीएम बने तो उससे अगले दिन ही धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने पहुंचे थे। चुनाव के दौरान जब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सीएम चेहरा घोषित किया था तो भी वह मां बगुलामुखी धाम पहुंचे थे।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi Bowed at Maa Kamakhya Devi temple before the election results
वैष्णो देवी दरबार पहुंचे विधायक तलवाड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं। अभी से ही उम्मीदवार मन्नतें लेकर देवी-देवताओं के दरबार में पहुंच रहे हैं। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी जीत और कांग्रेस सरकार पंजाब में दोबारा बनाने की कामना लेकर गुवाहाटी स्थित मां कामख्या देवी के मंदिर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


वहीं लुधियाना के हलका पूर्वी से विधायक संजय तलवाड़ जम्मू कश्मीर त्रिकुटा पर्वत स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार के अलावा हिमाचल प्रदेश स्थित मां चिंतापूर्णी दरबार पहुंचे। कैबिनेट मंत्री गुरकिरत कोटली भी अपने साथी विधायकों के साथ राजस्थान स्थित श्री बाला जी मंदिर दरबार में गए हैं। 
विज्ञापन


चरणजीत सिंह चन्नी जब सीएम बने तो उससे अगले दिन ही धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने पहुंचे थे। चुनाव के दौरान जब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सीएम चेहरा घोषित किया था तो भी वह मां बगुलामुखी धाम पहुंचे थे। इसके अलावा भी उनके कई वीडियो जारी हुए थे। इसके अलावा विधायक संजय तलवाड़ भी समय-समय पर चिंतपूर्णी मां के दरबार में जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब चुनाव नतीजों का समय आ गया है तो उम्मीदवार फिर से भगवान के दर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। हलका साउथ से कांग्रेसी उम्मीदवार ईश्वरजोत सिंह चीमा मां बगुलामुखी धाम पर नतमस्तक होने के लिए पहुंचे हैं। इसके साथ ही पायल से विधायक लखबीर सिंह लक्खा कैबिनेट मंत्री गुरकिरत कोटली के साथ श्री बाला जी मंदिर में ही नतमस्तक होने के लिए पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed