फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Punbs Buses will not run for three days

तीन दिन तक नहीं चलेंगी पनबस की बसें

Mon, 11 Nov 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला, मुक्तसर
अमर उजाला, मुक्तसर Updated Mon, 11 Nov 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
Punbs Buses will not run for three days
पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन द्वारा राज्य भर में अपनी मांगों को मनवाने के लिए तीन दिवसीय मुकम्मल हड़ताल शुरू करके बसों का चक्का जाम किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को हड़ताल के पहले दिन बस स्टैंड पर कर्मचारियों ने प्रांतीय चेयरमैन कमल शर्मा तथा अध्यक्ष महमा सिंह सिद्धू के नेतृत्व में सरकार व प्रशासनिक ढांचे के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। तीन दिन तक पनबस की बसें नहीं चलेंगी।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि बीते 13 सितंबर को पनबस नेताओं की सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों के हक में कई अहम फैसले लिए गए थे। मगर बैठक में सरकार द्वारा मानी गई शर्तों को अभी तक लागू नहीं किया गया। कर्मचारियों को कोई राहत देने के बजाय वेतन काटकर और अपमानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष महमा सिंह ने बताया कि हड़ताल में राज्य भर के डिपो में उनकी यूनियन के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल कर पन बस का चक्का जाम किया गया है। उनके अनुसार 5,300 कर्मचारी हड़ताल जाने से 1,765 बसें प्रभावित हुई हैं। 12 नवंबर को पनबस ठेकेदार का चंडीगढ़ में घेराव किया जाएगा। यदि फिर भी सरकार उनकी मांगों को तुरंत लागू नहीं करेगी तो 13 नवंबर को शाहकोट में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का घेराव किया जाएगा।


इस अवसर पर डिपो अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, सुखमंदर सिंह, तरसेम सिंह, अवतार सिंह मान, लखवीर सिंह मान, गुरमेल सिंह, चरनजीत वर्कशाप, सुरिंदर पाल सिंह, गुरमेल सिंह, सरबजीत सिंह, राजिंदर सिंह, हरभजन सिंह व कुलवंत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। उधर, हड़ताल के दौरान जहां प्राइवेट बसों की चांदी रही वहीं सवारियों को भीड़ होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed