{"_id":"571babff4f1c1b967f8b47cd","slug":"protest-protest-in-bhatinda-bhatinda-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों की रिहाई को पुलिस का वाहन घेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों की रिहाई को पुलिस का वाहन घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
केंद्रीय फूड मंत्री हरसिमरत कौर बादल के संगत दर्शन समागम में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने पर गिरफ्तार किए गए पंजाब राज्य खेतीबाड़ी सहकारी सभा कर्मचारी यूनियन के 34 सदस्य शनिवार को एसडीएम की अदालत में पेशी के लिए लाए गए। यहां साथी कर्मचारियों ने पुलिस बस का घेराव कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।
प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार लखविंदर सिंह की प्रदर्शनकारियों ने नहीं सुनी और साथियों की बिना शर्त रिहाई की मांग पर अडे़ रहे। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर्मचारियों एसडीएम की अदालत में पेश किया। एसडीएम अदालत ने उन्हें जेल भेज दिया । बीते शुक्रवार को गांव जंगीराना में केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल संगत दर्शन के तहत लोगों की मुश्किलें सुन रही थीं।
इस दौरान पंडाल में मौजूद सहकारी कर्मियोें ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी। इस पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। सहकारी सभा कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष बिक्कर सिंह ने कहा कि अगर उनके साथियों को जल्द रिहा न किया गया तो वह संघर्ष तेज कर देंगे। प्रदेश सरकार उनके संघर्ष को डंडे के जोर पर दबाना चाहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने उनकी मांगों की तरफ जल्द ध्यान न दिया तो राज्य स्तर पर सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा ।