फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, protest in barnala, protest against kejriwal in barnala

शिअद के धरने में तहसीलदार ने केजरीवाल को धोखेबाज कहा 

Tue, 12 Apr 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Tue, 12 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
protest, protest in barnala, protest against kejriwal in barnala
बरनाला में अकाली दल के धरने को संबोधित करते तहसीलदार तरविंदर सिंह बधवा। - फोटो : अमर उजाला
डीसी कांप्लेक्स में मंगलवार को जिला शिरोमणि अकाली दल ने देहाती अध्यक्ष परमजीत सिंह खालसा, शहरी प्रधान संजीव कुमार मंटी शोरी, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन रूपिंदर संधू व जिला कोआर्डिनेटर गुरप्रीत सिंह बन्नावाली के नेतृत्व में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर तहसीलदार तरविंदर सिंह वधवा ने रैली को संबोधित करने के लिए समय मांगा लेकिन अकाली दल के कुछ नेताओं ने इसका विरोध किया। हालांकि अकाली नेता रमिंदर सिंह रम्मी ढिल्लों के कहने पर तहसीलदार वधवा को धरने को संबोधित करने का समय दे दिया गया। 
विज्ञापन


तहसीलदार वधवा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल राज्य के लोगों के साथ धोखा कर रहे हैं और धार्मिक भावनाओं को भी भड़का रहे हैं। वह राज्य की जनता को छल रहे हैं इसलिए राज्य की जनता को उसकी चालाकियों से सावधान रहना चाहिए। जब धरने को संबोधित करने संबंधी मीडिया ने तहसीलदार वधवा का पक्ष लेना चाहा तो उन्होंने कहा कि वे किसी से नहीं डरते और उन्होंने धरने को संबोधित कर अपने मन की भावनाएं प्रकट की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इसमें देहाती क्षेत्र के वर्करों ने ही शिरकत की जबकि शहरी वर्करों की गिनती नाममात्र रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री पंजाब के लोगों से छल कर दोगली नीति पर चल रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली के शीशगंज गुरुद्वारा साहिब का पियाऊ तोड़कर लोगों की भावनाओं से केजरीवाल ने खिलवाड़ किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed