{"_id":"56ffc0444f1c1bae6af001eb","slug":"protest-protest-against-private-schools-in-ludhiana-ludhiana-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ 10 संस्थाएं एकजुट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ 10 संस्थाएं एकजुट
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 02 Apr 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना के प्राइवेट स्कूलो की धक्केशाही के खिलाफ शहर की 10 संस्थाओ ने मिलकर रोष प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट स्कूलों द्वारा रि-एडमिशन के नाम पर की जा रही लूट के खिलाफ शहर की 10 संस्थाओं ने मिलकर संघर्ष छेड़ने की घोषणा कर दी है। संघर्ष की शुरुआत शनिवार को मुख्य चौक घंटाघर में स्कूल माफिया का पुतला जलाकर की गई।
इस रोष मार्च में शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन, एंटी ड्रग एंव करप्शन के प्रधान संजीव चौधरी, शिव वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान बिट्टू गुम्बर, जसमीत मक्कड़ युवा जागृति मंच के प्रधान महेश दत्त शर्मा, हिंदू संयुक्त मोर्चा के सहसंयोजक संदीप थापर, शिवसेना पंजाब के उप प्रधान राकेश अरोड़ा, राकेश कपूर, दलीप ग्रोवर, शिव शक्ति सेवा समिति शम्मी चौहान, आशु बैंस, रिशभ कन्नौजिया और अन्य लोग शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूल वालों को लूट की छूट दे रखी है। पहले एडमिशन के नाम पर मां बाप से मिन्नत करवाते हैं, फिर डोनेशन के नाम पर पैसे की ब्लैकमेलिंग करते हैं। एकस्ट्रा क्लासेज और फिर समारोह के नाम पर पैसे वसूले जाते हैं। जब बच्चा अगली कक्षा में जाता है तो रि-एडमिशन के नाम पर फिर परिजनों की जेब पर डाका डाला जाता है।
विज्ञापन
ऊपर से किताबें, वर्दियां और जूतों के नाम पर वसूली की जाती है। 20 वाली कापी 100 रु में बेची जा रही है। इनको रोकने वाला कोई नहीं है ऊपर से नीचे तक मिलीभगत से काम चल रहा है जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसको लेकर घंटाघर चौक में स्कूल माफिया का पुतला जलाकर संघर्ष की शुरुआत की गई है। जल्द ही स्कूलों के खिलाफ संघर्ष कर रहे लोगों से मिलकर मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के सामने धरना लगाया जाएगा।