{"_id":"5791f3134f1c1bc148c4bc27","slug":"protest-labours-protest-in-ludhiana-ludhiana-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी कार्यालय में मजदूरों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी कार्यालय में मजदूरों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Fri, 22 Jul 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानूनी श्रम अधिकार लागू करवाने के लिए संघर्ष कर रहे पावरलूम मजदूरों ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय में रोष प्रदर्शन कर एडीसी को मांग पत्र सौंपा।
टेक्सटाइल होजरी कामगार यूनियन के नेतृत्व में पिछले 13 दिन से संघर्ष कर रहे जनता टेक्सटाइल, आरएन टेक्सटाइल और जनता उद्योग के मजदूरों ने लुधियाना प्रशासन से मांग की है कि उन्हें वेतन वृद्धि, ईएसआई, ईपीएफ, बोनस, छुट्टियां, सुरक्षा के प्रबंध आदि अधिकार दिलाए जाएं और काम पर बहाल करवाया जाए।
टेक्सटाइल-होजरी कामगार यूनियन के नेता लखविंदर ने कहा है कि मालिकों के खिलाफ श्रम विभाग कार्यालय पर शिकायत की गई है, लेकिन श्रम विभाग मालिकों पर पुख्ता कार्रवाई नहीं कर रहा है। नेताओं ने कहा कि पूरे देश में आठ घंटे कार्यदिवस, न्यूनतम वेतन, हाजिरी, ईएसआई., ईपीएफ, बोनस, हादसों से सुरक्षा के प्रबंधों, मुआवजे, रोजगार की गारंटी आदि श्रम कानूनों का बड़े स्तर पर उल्लंघन किया जा रहा है।
टेक्सटाइल होजरी कामगार यूनियन ने लुधियाना प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर मजदूरों को तुरंत इंसाफ न दिलाया गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर गुरजीत सिंह, विशाल, बलजीत सिंह, प्रो. एके मलेरी और विजय नारायण मौजूद रहे।