फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest, jewellers protest in mansa, support of protest by jewellers in mansa

स्वर्णकारों के समर्थन में आए विभिन्न संगठन

Mon, 21 Mar 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा Updated Mon, 21 Mar 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
protest, jewellers protest in mansa, support of protest by jewellers in mansa
प्रदर्शन - फोटो : demo
स्वर्णकार संघ की ओर से सोमवार को किए जा रहे संघर्ष को उस समय बल मिला जब उक्त धरना में व्यापार मंडल के साथ साथ अन्य समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपनी हिमायत देने का एलान किया।
विज्ञापन


साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान संघ के महासचिव मनजीत सदियोड़ा, पंजाब पेस्टीसाइड के अध्यक्ष तरसेम मिड्ढा़, किराना एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश नंदगढ़िया, इलेक्ट्रानिक्स एंड इलेक्ट्रिकल के अध्यक्ष संजीव कुमार, आईएमई अध्यक्ष डॉ. जनक राज, हलवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ चुघ और कृष्ण सोढी, लोहा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्यारा लाल और आरा यूनियन के अरुण बिट्टू, आढ़तिया एसोसिएशन के रमेश टोनी, मोबाइल एसोसिएशन के संजीव सीटू व अन्य समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने सर्वसहमति से फैसला लिया कि 29 मार्च को हर वर्ग के  सहयोग से समूह व्यापारिक अदारें बंद रखे जाएंगे। उन्होंने एक्साइज ड्यूटी के काले कानून एवं पेन कार्ड की शर्त विरोध स्वरूप अरुण जेटली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बलवीर खुरमी और लखविंदर मूसा ने व्यापार मंडल के सहयोग का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्वर्णकार संघ यूनियन के अध्यक्ष जसपाल जस्सी, सतपाल कटोदिया, जतिंदरपाल जोली, कुलवीर खिप्पल, शेलर यूनियन जिला मानसा के अध्यक्ष शाम लाल धलेवा, आढ़तिया एसोसिएशन के प्रेम दोदड़ा, रेडीमेड के लवली कुमार, व्यापारी नेता महेंद्र पाल बिट्टू, गुरिंदर मोहन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed