फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Protest against UP government

मौलाना कलीम सिद्दीकी के लिए यूपी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

Fri, 01 Oct 2021 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Protest against UP government
लुधियाना। प्रसिद्ध मुस्लिम विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी फुलत की यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को ऐतिहासिक जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया गया। फुलत के समर्थन में यह प्रदर्शन मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के कार्यकताओं ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों मौलाना को रिहा करने की मांग करते हुए यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए शाही इमाम ने मांग की है कि मौलाना कलीम सिद्दीकी को बिना किसी शर्त रिहा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। जांच से पहले उनकी बात सुने बगैर ही मुकद्दमा दर्ज कर लेना हैरत की बात है। शाही इमाम पंजाब ने कहा कि यह एक सियासी चाल है जिसमें मौलाना कलीम सिद्दीकी को फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कहा कि संविधान ने हमें अपनी बात कहने का हक दिया है। इस मौके पर बाबुल खान, मुहम्मद मुस्तकीम, अरमान खान, शहजैब खान, नवाब अली, गुलाम हसन कैसर सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed