फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   protest against cm

मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 11 Jan 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 11 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
protest against cm
यूथ कांग्रेस सदस्यों पर पुलिस द्वारा पानी की बौछारें छोड़ने के रोष में सोमवार को विधायक कुलजीत सिंह नागरा और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष परमिंदर सिंह नोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन कर पंजाब सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


विधायक नागरा ने कहा कि मोहाली एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए पांच जनवरी को यूथ कांग्रेस की ओर से गांव खटकड़ कलां से मोहाली तक रोष मार्च रवाना किया गया था। मार्च मोहाली एयरपोर्ट पर पहुंचने वाला था तो रास्ते में सोहाना साहिब स्थित पास पंजाब सरकार के आदेश पर पंजाब पुलिस ने यूथ कांग्रेसियों पर लाठियां बरसा दी। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द मोहाली एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाए नहीं तो यह संघर्ष पूरे पंजाब में छेड़ दिया जाएगा। इस मौके पर शीतलदीप सिंह, बरिंदर कुमार, गेजा राम प्रधान सेंट्रल वाल्मीकि सभा, सिमरवीर सिंह, संदीप संजू, शैरी मुल्लांपुर, रुपिंदर सिंह हैपी, जगी बधौछी, तीर्थ सिंह सौढां, कमलवीर बधौछी, राज गुणिया माजरा और कुलविंदर बागड़ियां हाजिर थे।
विज्ञापन



वहीं मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड पर यूथ कांग्रेस असेंबली हलका अमलोह के प्रधान गुरिंदरपाल सिंह हैपी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पुतला फूंका गया। इस मौके पर अवतार सिंह, डिंपल शर्मा, राजवीर सिंह सौंटी, मनप्रीत सिंह मिंटा, दलबीर सिंह गोल्डी, मनजीत सिंह, सतपाल सिंह, दविंदर सिंह बडाली, जगदेव सिंह जस्सड़ां, अमरीक सिंह, जगतार सिंह, जगजीत सिंह मान, लखबीर सिंह, सुरजीत सिंह, अशोक कुमार चीना, शैली बडाली, हिमांशू धीमान, पवनदीप सिंह, सुखवंत सिंह न्यूआं, कुलजिन्दर सिंह, अमरिन्दर सिंह, सोहनजीत सिंह, शरण भट्टी, दलजीत सिंह औजला, जीत सिंह और प्रगट सिंह समेत बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के वर्कर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed