फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Prisoner arrested after attacking ASI in Bathinda

एएसआई पर हमलाकर भागा कैदी गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2020 06:24 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Prisoner arrested after attacking ASI in Bathinda
एएसआई पर हमला कर सिविल अस्पताल से फरार हुए नशा तस्कर बलकार सिंह को मंगलवार पुलिस ने सिविल अस्पताल के पीछे स्थित पटियाला रेलवे फाटक के समीप से गिरफ्तार कर लिया। थाना कैंट पुलिस ने जेल के सहायक अधीक्षक जोगिंदर सिंह के बयान पर आरोपी बलकार सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल पुलिस चौकी की प्रभारी इंस्पेक्टर रमनदीप कौर ने बताया कि आरोपी बलकार सिंह निवासी गांव अपरा जिला जालंधर के खिलाफ महल कलां पुलिस थाने में नशा तस्करी का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बरनाला जेल भेज दिया था। वहा से आरोपी को केंद्रीय जेल बठिंडा में शनिवार को भेजा गया था। आरोपी ने जेल में आने के कुछ समय बाद खुदकुशी करने का प्रयास किया। जेल प्रशासन ने आरोपी को सिविल अस्पताल के कैदी वार्ड में दाखिल करवा दिया। वहां आरोपी की सुरक्षा में एएसआई मोहन लाल तैनात था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रमनदीप ने बताया कि सोमवार को आरोपी कैदी ने अपनी सुरक्षा में तैनात एएसआई मोहन लाल पर हमला कर फरार हो गया था। थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घायल एएसआई के बयान पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को उसे सिविल अस्पताल के पीछे स्थित पटियाला फाटक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि काफी समय से उसकी जमानत नहीं हो रही थी, जिस कारण वह तनाव में था। इसी कारण वह एएसआई पर हमला कर फरार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed