फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   poster, sad workers tore down aap posters, ludhiana posters

शिअद वर्करों ने फाड़े आम आदमी पार्टी के पोस्टर

Fri, 29 Jul 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Fri, 29 Jul 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
poster, sad workers tore down aap posters, ludhiana posters
लुधियाना में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरबिंद केजरीवाल का पोस्टर हटाते अकाली वर्कर। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी की ओर से नशे के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ लगाए पोस्टरों पर शिअद वर्करों ने शुक्रवार को अपना गुस्सा उतारा।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न इलाकों में शिअद वर्करों ने आप द्वारा लगाए पोस्टरों को फाड़ा और नारेबाजी की। पोस्टर उतारने के बाद वर्करों ने इनकी फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी की। अकाली वर्करों का आरोप है कि इन पोस्टरों में नशे के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री का नाम बिना सबूतों के लिखा है। वर्कर इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

शिअद के वरिष्ठ नेता और आईटी विंग के प्रधान जसमीत सिंह मक्कड़ और मनप्रीत सिंह बंटी अपने साथियों के साथ पोस्टर फाड़ मुहिम पर निकले। टीम ने चौड़ा बाजार, अकाल गढ़ मार्केट, घंटा घर, रेखी सिनेमा चौक, माता रानी चौक और जगरांव पुल समेत कई इलाकों में पोस्टर फाड़े।
विज्ञापन


मक्कड़ ने कहा कि आप नेता बिना सबूत ही कैबिनेट मंत्री के खिलाफ पोस्टर लगा रहे हैं। किसी को भी बिना सबूत किसी की भी छवि खराब करने का अधिकार नहीं है। इस मुद्दे पर आप को वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि यह सीधे तौर पर अकाली दल की बौखलाहट का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed