फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   polticial, aam aadmi party program in ludhiana, ludhiana program

चिट्टे दी नहीं, चिट्टे दूध दी सरकार बनानी है: आप

Thu, 12 May 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 12 May 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
polticial, aam aadmi party program in ludhiana, ludhiana program
लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद आम आदमी पार्टी के नेता। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी की ‘बोलदा पंजाब’ डायलॉग टीम ने वीरवार को गुरुनानक देव भवन में डेयरी किसानों के साथ बात की और उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही उनको घाोषणापत्र में शामिल कर समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


आप का घोषणापत्र तैयार कर ही टीम के हेड कंवर संधू ने किसानों से आह्वान किया कि इस बार चिट्टे की नहीं, बल्कि चिट्टे दूध की सरकार लानी है। टीम ने किसानों से वादा किया कि आप के सत्ता में आने पर पंजाब को देश की दूध कैपिटल के तौर पर खड़ा किया जाएगा। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अधिकतर किसानों ने डेयरी से संबंधित विभागों के राजनीतिकरण और उनमें फैले भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए निजात दिलाने की वकालत की। कार्यक्रम में पंजाब प्रोग्रेसिव डेयरी फारमर्स एसोसिएशन ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संधू ने कहा कि दूध उत्पादन में पंजाब देश में चौथे नंबर पर है। इसे पहले नंबर पर लाना है। मिड डे मील में दूध, अंडा और पनीर को जोड़ा जाएगा, ताकि इनकी मांग बढ़े। 

संगरूर से आए किसान गुरतेज सिंह ने कहा कि वेरका के चेयरमैन और पदाधिकारी राजनीतिक लोग लगाए गए हैं। संधू ने कहा कि आप की सरकार आने पर इन पदों पर डेयरी किसानों को ही लगाया जाएगा। फिरोजपुर से आए किसान कंवलजीत सिंह ने वेटरिनरी डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया।


इस अवसर पर आप के किसान और लेबर विंग के प्रधान कैप्टन जीएस कंग ने कहा कि सभी समस्याओं और सुझावों पर माहिरों से मंथन किया जाएगा। इस अवसर पर अहबाब सिंह गरेवाल, जीएम लखनपाल, दर्शन सिंह, पुनीत साहनी, इकबाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed