फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   politics, joshi in ludhiana, ludhiana politics

शिअद-भाजपा गठबंधन तीसरी बार सरकार बनाएगा : जोशी

Tue, 30 Aug 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 30 Aug 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
politics, joshi in ludhiana, ludhiana politics
लुधियाना में ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन डा. सुभाष वर्मा पदभार संभालने के बाद पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी मुंह मीठा कराते हुए - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी का कहना है कि आम आदमी पार्टी सिख विरोधी है, इसका असली चेहरा सब के सामने आ गया है। विस चुनाव में आप को मुंह की खानी होगी। अकाली भाजपा गठबंधन लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होगा। जोशी मंगलवार को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जोशी की मौजूदगी में ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. सुभाष वर्मा ने पदभार संभाला।
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि गठबंधन सरकार ने सूबे का चौतरफा विकास किया है। जोशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल तानाशाह की तरह काम कर रहे हैं। पार्टी को अपने ही तरीके से चला रहे हैं। आप नेताओं में आपाधापी की स्थिति है। पार्टी में ही केजरीवाल का विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इससे पहले डॉ. वर्मा ने समर्थकों के साथ शिंगार सिनेमा के पास से रोड शो शुरू किया। रास्ते में जगह-जगह उनके समर्थकों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। यह शो गुड़ मंडी, गिरजाघर चौक, चौड़ा बाजार, घंटाघर, भारत नगर चौक, भाईवाला चौक से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट परिसर में पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. वर्मा ने कहा कि वे पूरी ईमानदारी से जनता के हित में कार्य करेंगे। सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे बखूबी निभाएंगे। इस अवसर पर मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं, परवीन बंसल, रविंदर अरोड़ा, अनिल सरीन और प्रो राजिंदर भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed