फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police officer himself targeted hackers fake IPS officer police charge Facebook ID

पुलिस अधिकारी खुद हैकर्स के निशाने पर, आईपीएस अधिकारी और थाना प्रभारी की बनी जाली फेसबुक आईडी

Fri, 18 Dec 2020 11:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police officer himself targeted hackers fake IPS officer police charge Facebook ID
लुधियाना। सोशल मीडिया और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए लोगो को सुझाव देने वाली पुलिस को उस समय झटका लगा जब महानगर के सीनियर आईपीएस अधिकारी और थाना प्रभारी के नाम की जाली फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी गई। पुलिस जांच करने में जुटी है कि आखिर फेक आईडी बनी कहां से और कैसे तैयार की गई।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि जिस आईपीएस अधिकारी की फेक आईडी तैयार की गई है वह लुधियाना में एडीसीपी रह चुके हैं और जिस एसएचओ की आईडी तैयार की गई है, वह पुलिस कमिश्नर दफ्तर में तैनात रहे हैं। आईपीएस अफसर डा. सचिन गुप्ता और थाना कूमकलां के एसएचओ पवन कुमारने अपने जानकारों को फेसबुक पर पोस्ट डाल सचेत रहने को कहा है। पिछले कुछ दिनों से फेक फेसबुक आईडी बनाकर व्यक्ति के दोस्तों और जानकारों से साइबर अपराधियों के पैसे मांगने की खबरें लगातार आ रही हैं।
विज्ञापन

लुधियाना में साइबर क्रिमिनल्स ने आईपीएस अफसर सहित लुधियाना के एसएचओ व अन्य अधिकारियो की फेसबुक पर फेक आईडी बना डाली है। वे इनके दोस्तों व रिश्तेदारों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहे हैं। अधिकारियों ने तुरंत अपने दोस्तों रिश्तेदारों को फेक आईडी के बारे में बता कर सचेत कर दिया। साइबर क्राइम करने वालों ने ऐसा कर साइबर महीना मना रही लुधियाना पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। पुलिस अधिकारी अब जांच में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed