फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   police, mock, drill, jagraon

पुलिस की मॉकड्रिल, जगरांव में अफरातफरी

Fri, 22 Jan 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जगरांव (लुधियाना)
ब्यूरो, अमर उजाला/जगरांव (लुधियाना) Updated Fri, 22 Jan 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
police, mock, drill, jagraon
बहुमंजिला प्राइवेट बिल्डिंग के सामने अचानक एक व्यक्ति मोटरसाइकिल खड़ा कर गायब हो गया। मोटरसाइकिल पर लटकते टिफिन, जिसे टेप किया गया था, के बाहर एक तार लटक रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस समझ गई कि यह टिफिन बम है। एसएसपी जगरांव रवचरण सिंह बराड़ और जिले के उच्चाधिकारी तीन थानों के एसएचओ बम निरोधक दस्ते, सीआईए स्टाफ पुलिस सहित बड़ी संख्या में पुलिस वाले मौके पर पहुंच गए। यह हकीकत नहीं बल्कि जगरांव पुलिस की मॉक ड्रिल है। शुक्रवार को जगरांव पुलिस ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में प्राइवेट बैंक के आगे मॉक ड्रिल कर मौजूदा गंभीर हुए हालातों से निपटने के लिए खुद की अग्निपरीक्षा ली।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे जगरांव के कमल चौक से रायकोट रोड को जाती बीच वाली सड़क पर बहुमंजिला व्यापारिक कांप्लेक्स के सामने खड़े एक बाइक पर टेप से लपेटा गया टिफिन लटक रहा था। उसमें से एक तार बाहर लटक रहा था। जब एक राहगीर ने टिफिन को देखा तो उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कुछ ही समय में पुलिस मौके पर पहुंच गई। बम मिलने की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। पुलिस ने पूरा इलाका खाली करवा दिया। बिल्डिंग में बैंक, शिक्षा केंद्र और दुकानों में बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। मौके पर फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गई। बम को नष्ट करने की कुछ मिनटों की जद्दोजहद के बाद मौके पर मौजूद एसएसपी ने कहा कि यह जगरांव पुलिस की मॉकड्रिल है। यह इसलिए की गई ताकि पठानकोट हमले के बाद बने हालातों के मुताबिक पंजाब पुलिस भी ऐसी स्थिति के साथ निपटने में पूरी तरह योग्य हो। उन्होंने कहा कि जगरांव पुलिस के जवान भी बम को नष्ट करने की ट्रेनिंग लेकर आए हैं।
विज्ञापन


किसी ने कहा सही, किसी ने पुलिस को कोसा

जगरांव पुलिस की तरफ से शुक्रवार को हकीकत की तरह भीड़भाड़ वाले इलाके में टिफिन बम मिलने की मॉक ड्रिल ने लोगों की सांस अटका दी। इस सूचना ने सिर्फ जगरांव में ही नहीं, बल्कि पूरे सूबे में हलचल मचा दी। पुलिस की इस कार्रवाई के कुछ समय बाद ही जगरांव के लोगों के रिश्तेदारों के खैरियत पूछने के फोन आने लगे। पुलिस की इस कार्रवाई की कुछ लोगों ने प्रशंसा की, लेकिन काफी लोगों ने पुलिस को जमकर कोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ ने कहा कि मॉक डिल करना जनता की सुरक्षा को मजबूत करना है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई है, लेकिन ऐसा करने से ही पता चल सकता है कि अगर ऐसी स्थिति बन जाए तो क्या कहना चाहिए। मॉकड्रिल की इस कार्रवाई से यह पता लग गया है कि पुलिस में क्या कमियां है। पब्लिक को किस तरह से कंट्रोल करना है। यह सब मॉकड्रिल के बाद ही सामने आ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed