{"_id":"6829ffc3a2a52d79600b8b3f","slug":"police-issued-challan-angry-youths-beat-up-pcr-employee-ludhiana-news-c-16-1-pkl1066-713430-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पुलिस ने किया चालान, गुस्साए युवकों ने की पीसीआर मुलाजिम से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पुलिस ने किया चालान, गुस्साए युवकों ने की पीसीआर मुलाजिम से मारपीट
विज्ञापन
एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन हो गए मौके से फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित मल्हार सिनेमा चौक के पास सर्किट हाउस के नजदीक ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर हंगामा हो गया। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटने से नाराज कार सवार चार नौजवानों ने पीसीआर मुलाजिमों के बाइक में टक्कर मार दी। आरोपियों ने पीसीआर मुलाजिम के साथ हाथपाई की और उसके बटन तक तोड़ दिए। जिसके बाद आरोपी फरार होने लगे तो एक आरोपी को काबू कर लिया गया और तीन आरोपी फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने इस मामले में सराभा नगर की पुलिस कालोनी में रहने वाले एएसआई परमानंद की शिकायत पर इंद्रवीर सिंह ढींढसा, रायकोट के रहने वाले तलविंदर सिंह, मनी वर्मा और अनमोल दीप सिंह के साथ साथ तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में तलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अभी फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। परमानंद द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह पीसीआर मोटरसाइकिल नंबर छह में तैनात है। उन्हें सूचना मिली कि कुछ नौजवान ट्रैफिक पुलिस के साथ उलझ रहे है। वह मौके पर पहुंचे तो वहां आरोपी ट्रैफिक पुलिस के साथ उलझ रहे थे। ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान किया था।
उन्होंने किसी तरह से नौजवानों को समझाया और उन्हें भेज दिया। जिसके बाद पीसीआर मुलाजिम सर्किट हाउस के पास आकर खड़े हो गए और किसी के साथ फोन पर बात कर रहे थे। गुस्साए नौजवानों ने गाड़ी सीधे टक्कर मार दी। जिसके बाद उनके साथ उलझने लगे और पीसीआर मुलाजिमों के साथ हाथापाई करनेके साथ साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ डाली। जिसके बाद आरोपी भागने लगे तो तलविंदर को काबू कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर फरार चल रहे बाकी आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।