फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Police arrested 7 robbers of two gangs in Sangrur

पुलिस ने दो गिरोह के 7 लुटेरे दबोचे

Tue, 19 Jan 2021 10:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 7 robbers of two gangs in Sangrur
संगरूर में पत्रकारों को जानकारी देते एसएसपी विवेकशील सोनी। - फोटो : SANGOOR
संगरूर। जिला पुलिस ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो गिरोह के सात लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 11 पिस्तौल, 52 कारतूस, तेजधार हथियार और दो कार बरामद की हैं। एक गिरोह की सरगना महिला भी पुलिस के हत्थे चढ़ी है।
विज्ञापन

एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आदमवाल रोड मालेरकोटला पर नाकाबंदी करके जेल में बंद गैंगस्टर बग्गा खान के गैंग के शातिर असलम खान उर्फ मानिया निवासी नारोमाजरा व मोहम्मद शाजद उर्फ बालू निवासी मलेरगुज्जर मालेरकोटला को आल्टो कार में सवार होकर जाते समय काबू किया। आरोपियों से 32 बोर व 30 बोर की दो देसी पिस्तौल, पांच-पांच कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ दौरान दोनों मालेरकोटला रोड पर ही झाड़ियों में असलहे छुपाकर रखने की बात कबूल की। इस पर पुलिस ने आदमवाल रोड पर आठ पिस्तौल 32 बोर व 21 कारतूस, 30 बोर के 19 कारतूस और बरामद किए। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वह गैंगस्टर बग्गा खान के कहने पर विरोधी गैंग के सदस्यों को मारने की फिराक में थे। असलम खान के खिलाफ हत्या समेत सात मामले मालेरकोटला, अहमदगढ़,मलौद, अमरगढ़ व समाना थाने में दर्ज हैं। मोहम्मद शाजद पर असलाह व एनडीपीएस एक्ट के चार पर्चे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया भवानीगढ़ पुलिस ने भवानीगढ़-समाना रोड पर नहर की पटरी पर बैठकर स्वर्णकारों की दुकान या किसी एनआरआई की कोठी पर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हुए महिला सरगना और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान गिरोह की सरगना सतवीर कौर निवासी बलमगढ़ थाना समाना, रणजीत सिंह निवासी जमालपुरा सेखां टोहाना, संदीप सिंह उर्फ पोपा निवासी कुराली जिला मोहाली, गुरजीत सिंह उर्फ साधू निवासी गांव माओंदकलां थाना जाखल, अमित त्यागी निवासी गलोली जिला सहारनपुर हाल आबाद बडैंट कालोनी समाना के तौर पर हुई है।

आरोपियों से एक पिस्तौल 12 बोर, दो कारतूस, लोहे के राड, तेजधार हथियार व वरना कार बरामद ती एसएसपी ने बताया कि महिला पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। रणजीत सिंह और गुरजीत पर तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed