फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Plastic door stuck while going on bike, cut on face

Ludhiana News: बाइक पर जाते प्लास्टिक डोर फंसी, चेहरे पर लगा कट, लगे बीस टांके

Tue, 17 Jan 2023 03:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 03:52 PM IST
विज्ञापन
Plastic door stuck while going on bike, cut on face
पाबंदी के बाद भी प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल करने में लगे हैं लुधियानवी
विज्ञापन

कई दुकानदारों को काबू कर प्लास्टिक डोर के गट्टू पकड़ चुकी है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पाबंदी के बावजूद भी प्लास्टिक डोर का इस्तेमाल लुधियाना के लोग धड़ल्ले से कर रहे हैं। रोजाना प्लास्टिक डोर से हादसे हो रहे हैं। सोमवार देर शाम को किसी काम से बाइक पर जा रहा कोट मंगल सिंह गली नंबर बीस में रहने वाला कमलदीप सिंह भी डोर की चपेट में आ गया। जब तक वह बाइक रोकता और डोर निकालता उसके मुंह पर लंबा कट लग चुका था। वह डोर छुड़वाते समय नीचे गिर गया। राहगीरों ने उसे उठाया और घायल हालत में इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके मुंह पर बीस के करीब टांके लगाए गए हैं।

कमलदीप सिंह ने बताया कि वह एक रेडिमेड गारमेंट्स के शोरूम में काम करता है। सोमवार की देर शाम को वह अपने बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब वह एलिवेटिड रोड पर पहुंचा तो एक दम से प्लास्टिक डोर अटक गई। उसके चेहरे पर लगी डोर को जब तक वह निकालता, बाइक रोकने के चक्कर में गिर गया। इतने में डोर उसे बुरी तरह से घायल कर चुकी थी। जिसके बाद उसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। कमलदीप ने बताया कि अगर इतनी सख्ती के बाद भी दुकानदार डोर बेचने में कामयाब रहे हैं तो यह प्रशासन की नाकामी है। बाकी डोर से पतंग उड़ाने वालों को भी सोचना चाहिए कि राहगीरों की जान की कीमत भी है और पक्षियों की जान की कीमत भी है। इससे पहले भी जगरांव इलाके में एक व्यक्ति डोर की चपेट में आया तो उसके मुंह और माथे पर करीब पचास टांगे लगाए गए थे। इसके अलावा खन्ना में भी एक बच्चे के 120 के करीब टांगे चेहरे पर लगे। इसके बाद भी लोग धड़ल्ले से डोर से पतंग उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed