{"_id":"6370cb3dd16f5b39d5338e88","slug":"pipe-theft-was-not-reported-to-officers-sho-of-sahnewal-reported-to-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: पाइप चोरी की सूचना अफसरों को नहीं दी, थाना साहनेवाल का एसएचओ लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: पाइप चोरी की सूचना अफसरों को नहीं दी, थाना साहनेवाल का एसएचओ लाइन हाजिर
Sun, 13 Nov 2022 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 13 Nov 2022 04:17 PM IST
सार
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चौबीसी घंटे बीतने के बाद भी इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने अधिकारियों को चोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। वह अपने काम को लेकर सीरियस नहीं थे जिस कारण ऐसी कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विस्तार
लुधियाना के गांव कनेच में पाइप चोरी की वारदात के चौबीस घंटे बीतने के बाद भी उच्चाधिकारियों को जानकारी न देने पर थाना साहनेवाल के प्रभारी इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह को पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा ने लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने उसे लाइन हाजिर करने की रपट भी डाल दी है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चौबीसी घंटे बीतने के बाद भी इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह ने अधिकारियों को चोरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। वह अपने काम को लेकर सीरियस नहीं थे जिस कारण ऐसी कार्रवाई करनी पड़ी। कंवलजीत सिंह जब थाना डिविजन आठ में तैनात था तो भी उसकी अधिकारियों के साथ कम बनती थी और वह अपने हिसाब से ही थाने का काम करता था।
विज्ञापन
उसका कुछ समय पहले ही थाना साहनेवाल भेजा गया था, लेकिन वहां भी इंस्पेक्टर कंवलजीत सिंह का वहीं हाल रहा। गांव कनेच में पाइप चोरी होने की वारदात हुई थी। जिस बारे में अधिकारियों को जानकारी नहीं दी। अधिकारियों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने इंस्पेक्टर से जवाब तलब किया।
विज्ञापन