{"_id":"add040748e0671576ef6a963cdabfd8c","slug":"pau-govt-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शिफ्ट में ही पढ़ेंगे पीएयू सरकारी स्कूल के विद्यार्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शिफ्ट में ही पढ़ेंगे पीएयू सरकारी स्कूल के विद्यार्थी
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी में चल रहे मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्यमंत्री के विशेष यत्नों के तहत नए बने ब्लॉक और मल्टीपर्पस हॉल का उद्घाटन मुख्यमंत्री के सलाहकार महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने किया। ग्रेवाल ने कहा कि नए ब्लाक के उद्घाटन से जहां इस स्कूल में अब तक कई विद्यार्थियों की चल रही दो शिफ्टों को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं होगी। मल्टीपर्पस हॉल को जरूरी कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस नए ब्लॉक और मल्टीपर्पस हॉल पर करीब 1.75 करोड़ रुपये की लागत आई है। भविष्य में यह दोनों प्रोजेक्ट स्कूल के विकास में मील पत्थर के तौर पर जाने जाएंगे। नए ब्लॉक में 24 कमरे बनाए गए हैं। जहां विद्यार्थियों की कक्षा लगनी शुरू हो गई है। यह सारा ब्लॉक विद्यार्थियों की सभी जरूरतों को मुख्य रखकर तैयार किया गया है। इसके अलावा इस स्कूल की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए एक मल्टीपर्पस हॉल बनाया गया है। इसमें बड़े बड़े समागम और मीटिंग हो सकेगी। ग्रेवाल ने बताया कि सीएम ने शहर के चार सरकारी स्कूलों की कायाकल्प करने के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की राशि जारी की थी। इसमें यह दो प्रोजेक्ट भी थे। इस दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल खुर्द में पंजाब सरकारी की माई भागो विद्या योजना के तहत साइकिलें भी बांटीं गई।
विज्ञापन