{"_id":"690e2cb02bf57efd130cbb6a","slug":"patwari-beaten-up-government-records-also-torn-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-112846-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: पटवारी को पीटा, सरकारी रिकॉर्ड भी फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: पटवारी को पीटा, सरकारी रिकॉर्ड भी फाड़ा
Fri, 07 Nov 2025 11:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हंबड़ा रोड स्थित तहसील में लादियां कलां इलाके के पटवारी को एक व्यक्ति ने पीट दिया। उक्त व्यक्ति ने पटवारी से रिकाॅर्ड मांगा था। उन्होंने उसे इंतजार करने के लिए कहा तो आरोपी तैश में आ गया। आरोपी ने पटवारी को पीट कर सरकारी रिकॉर्ड भी फाड़ दिया।
पटवारी की सूचना पर थाना पीएयू की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने चूहड़पुर रोड स्थित अटवाल नगर निवासी परमिंदर सिंह की शिकायत पर शिमलापुरी निवासी मेजर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
परमिंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तहसील पश्चिमी एरिया में इलाका पटवारी तैनात है। वह अपने दफ्तर में मौजूद था। इस दौरान आरोपी मेजर सिंह उनके पास आया। उसने लादियां कलां इलाके का माल रिकाॅर्ड दिखाने के लिए कहा। उन्होंने मेजर सिंह से कहा कि वह इंतजार करे रिकाॅर्ड निकालने में समय लगेगा। इसी बात को लेकर मेजर सिंह ने उसे पीट दिया। साथ ही उसके आगे रखा सरकारी रिकाॅर्ड फाड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जब लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी धमकी देकर भाग निकला।