फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   parents, association, strike

स्कूलों की मनमर्जी के खिलाफ पेरेंट्स धरने पर

Mon, 01 Feb 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Mon, 01 Feb 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
parents, association, strike
प्राइवेट स्कूलों की ओर से की जा रही मनमर्जी को बंद करवाने के लिए पेरेंट्स एसोसिएशन लुधियाना की ओर से जगरांव पुल पर पांच दिवसीय धरना प्रदर्शन लगाया गया। पेरेंट्स ने बताया कि वह मांगों के लिए पांच दिन लगातार यहीं बैठे रहेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को शुरु हुए धरने में एसोसिएशन के प्रधान रजिंदर घई ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों की ओर से लगातार पेरेंट्स को लूटा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई स्कूल अपनी महीने की फीस, री-एडमिशन, बिल्डिंग फंड और डेवलपमेंट चार्ज अपने मनमाने ढंग से बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा और भी कई चार्ज लिए जा रहे हैं। समाज में बढ़ती महंगाई को देखते हुए सीबीएसई द्वारा शिक्षा के प्रचार होने पर भी सीबीएसई स्कूल गाइडलाइन को न मानकर अपनी मर्जी मुताबिक लूट कर रहे हैं।
विज्ञापन


पेरेंट्स ने सरकार से गुजारिश की कि सीबीएसई स्कूल की फीसों को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग और सीबीएसई के चेयरमैन पेरेंट्स के साथ बैठकर बातचीत करें, ताकि इस लूट को रोका जा सके। अगर उनकी मांगों को ओर ध्यान नहीं दिया जाता तो वह पांच दिन अलग अलग तरीके से प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि धरने के दौरान स्कूल ड्रेस, किताबें आदि रख कर सीबीएसई स्कूल द्वारा की जा रही लूट के बारे में बताएंगे। अगर इन पांच दिनों में कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह संघर्ष तेज करते हुए भूख हड़ताल और रोड जाम करने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर अश्वनी लाली, कमलदीप कपूर, राजेश खन्ना, नरिंदर कुमार, किरण शर्मा, आशीष कश्यप, दीपक राजपूत, अंकुर मल्होत्रा, नरिंदर दत्ता, अमनदीप सिंह, अरुण कुमार और राजेश कुमार मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed